कमाई की रिपोर्ट
-
मुझे पेमेंट कब और कैसे मिलेगी?
कमाई की रिपोर्ट और विथड्रॉअल तब उपलब्ध होते हैं, जब स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर्स से होने वाली कमाई को DistroKid प्रोसेस कर देता है। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ आपकी कमाई की रिपोर्ट हर 1-2 महीने बाद भेजती हैं, और ये रिपोर्ट कुछ महीने पहले हुई स्ट्रीम्स या सेल्स को दर्शाती हैं। ज़्यादातर सर्विसेज़ से होने वाली कमाई आमतौर पर आपकी रिलीज़ के लाइव होने के लगभग 3 महीने बाद ही आपके अकाउंट में दिखाई देती है।कुछ सर्विसेज़ कमाई की रिपोर्ट और भी लंबे अंतराल पर भेजती हैं, जैसे कि साल में एक-दो बार। ध्यान दें कि सर्विसेज़ आपकी कमाई की रिपोर्ट उसी दिन नहीं भेज देती हैं और न ही वो किसी तय तारीख पर पेमेंट करती हैं।साथ...
Full article… -
मेरी कमाई से DistroKid कितनी कमीशन काटता है?
आपकी कमाई के तौर पर स्टोर्स से मिलने वाली रकम का कोई हिस्सा DistroKid की जेब में नहीं जाता। जब स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर्स से हमें आपकी कमाई की रिपोर्ट मिलती है, तो उस कमाई का 100% हम सीधे आपके DistroKid Bank में डाल देते हैं। हमारा यही मानना है कि स्ट्रीम्स/सेल्स से होने वाली आपकी कमाई के किसी भी हिस्से पर आपके डिस्ट्रीब्यूटर का कोई हक नहीं बनता। आखिर वो पैसा आपने कमाया है, डिस्ट्रीब्यूटर ने नहीं। DistroKid तभी कमीशन लेती है, जब अपनी किसी भी रिलीज़ के लिए आप वैकल्पिक "सोशल मीडिया पैक" एल्बम एक्स्ट्रा को चुनते हैं। ये सर्विस आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल करने वाले YouTube और TikTok वीडियोज़ की...
Full article… -
स्ट्रीमिंग सेवाएँ हर स्ट्रीम के बदले कितने पैसे देती हैं?
स्ट्रीमिंग सर्विसेस से मिलने वाले रेट्स पर DistroKid का कोई बस नहीं चलता, और हम उनमें कोई फेरबदल भी नहीं कर सकते। हम तो आपको वही राशी भेज देते हैं, जो सर्विसेस से हमें मिलती है। आपकी स्ट्रीम्स/सेल्स के बदले सर्विसेस से मिलने वाली आपकी 100% कमाई को DistroKid ने हमेशा आपको भेजा है, और आगे भी हम ऐसा ही करते रहेंगे। हाँ, उसमें से बैंकिंग फ़ीस/लागू टैक्स को हम ज़रूर काट लेते हैं। स्ट्रीमिंग रेट्स में इतना फ़र्क क्यों होता है? स्ट्रीमिंग रेट्स में फ़र्क इसलिए होता है कि आपकी बकाया अमाउंट का हिसाब लगाने के लिए सर्विसेस कई फ़ैक्टर्स का इस्तेमाल करती हैं, और इन रेट्स को जोड़ने का तरीका सर्विस दर सर्विस...
Full article… -
किसी रिलीज़ को डिलीट करने पर क्या मुझे उससे हुई कमाई मिलेगी?
जी हाँ, डिलीट की गई किसी रिलीज़ के लिए आपको तब तक की अपनी बकाया कमाई मिलती रहेगी, जब तक स्ट्रीमिंग सेवाओं पर वो लाइव थी। ये कमाई आपके DistroKid Bank अकाउंट में भेज दी जाएगी।
Full article… -
कमाई देखने के लिए DistroKid Bank का प्रयोग करना
अपना DistroKid Bank एक्सेस करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके या तो टॉप बैनर में मौजूद "Bank" पर क्लिक कर दें या फिर सीधे इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/bank। अपने DistroKid Bank में अपनी टोटल अर्निंग्स, विथड्रॉल, और विथड्रॉ की गईं कुल कमाई के साथ-साथ आप DistroKid की ओर से बकाया विथड्रॉल के लिए उपलब्ध अमाउंट को भी देख सकते हैं। अपनी कमाई के बारे में और विस्तार में जानने के लिए अपने DistroKid Bank पेज पर जाकर "समूची जानकारी देखें" पर क्लिक कर दें। आपकी कुल कमाई वाला सेक्शन DistroKid Bank का पहला सेक्शन "कुल कमाई" वाला सेक्शन होता है। इस सेक्शन में आपको अपने अकाउंट के सभी आर...
Full article… -
ये चेक करना कि आपके गाने को कितनी बार स्ट्रीम और डाउनलोड किया गया है
अपनी रिलीज़ के लिए टोटल स्ट्रीम और डाउनलोड देखने के लिए DistroKid में साइन-इन करके https://distrokid.com/bank पर टॉप नेविगेशन बार में मौजूद "Bank" पर क्लिक करके अपने DistroKid Bank को एक्सेस कर लें। उसके बाद, "समूची जानकारी देखें" वाले नीले बटन पर क्लिक कर दें। ऐसा करके आप एक Bank डिटेल्स पेज पर पहुँच जाएँगे, जहाँ आप कई सारे कॉलम देख सकते हैं। इनमें से आपकी रिलीज़ की स्ट्रीम्स या डाउनलोड्स का आँकड़ा दिखाना वाले कॉलम का टाइटल "क्वांटिटी" होगा। आपकी सर्विस के आधार पर क्वांटिटी वाले इस कॉलम में आपको या तो अपनी स्ट्रीम्स या फिर अपने डाउनलोड/सेल्स दिखाई दे जाएँगी। ये वो सर्विसेस हैं, जो डाउनलोड रि...
Full article… -
वो स्ट्रीम्स और/या बिक्री, जो आपके डेली स्टैट्स पेज में तो दिखाई देती हैं लेकिन कमाई की स्टेटमेंट्स में नहीं
DistroKid के Musician Plus और Ultimate प्लान तक एक्सेस देते हैं डेली स्टैट्स पेज, जो Spotify, Apple Music, iTunes और Amazon से अनुमानित दैनिक आंकड़े दिखा रहा है। ये संख्या आपकी मासिक आय विवरणों से अलग होना सामान्य है। अंतर इसलिए पैदा होते हैं क्योंकि डेली स्टैट्स और अर्निंग स्टेटमेंट आते हैं दो अलग-अलग फीड्स से जोकि DistroKid जैसे लेबल और डिस्ट्रीब्यूटरों को स्ट्रीमिंग सेवाओं द्वारा प्रदान किये जाते हैं। डेली स्टैट्स बनाम इनकम रिपोर्ट्स डेली स्टैट्स डेली स्टैट्स, जिन्हें हम डिस्प्ले करते हैं, वो स्ट्रीमिंग सर्विसेस द्वारा "ट्रेंड रिपोर्ट्स" के नाम से जाने जाने वाली रिपोर्टों से आते है...
Full article… -
मेरी अर्निंग्स रिपोर्ट में कुछ स्ट्रीम्स से हुई कमाई ज़ीरो क्यों दिखाई दे रही है?
अर्निंग्स रिपोर्ट में स्ट्रीम काउंट की अर्निंग्स ज़ीरो दिखाई देने के कई कारण हो सकते हैं। कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ फ़्री ट्रायल या प्रमोशन वाले लिसनर्स से हुई अर्निंग्स की पेमेंट नहीं करतीं। Spotify जैसी बाकी सर्विसेस रेवेन्यू को देश के आधार पर डिस्ट्रीब्यूट करती हैं, यानी कि कम सब्सक्राइबर्स वाले छोटे-छोटे देशों में बैठे लिसनर्स की स्ट्रीम्स या फिर ऐड्स से ना के बराबर कमाई होती है। आपको कितने पैसे मिलेंगे, इसका फ़ैसला सर्विसेस खुद करती हैं और ये अमाउंट सर्विस दर सर्विस अलग होती है। आपकी स्ट्रीम्स/सेल्स के बदले स्ट्रीमिंग सर्विसेस से मिली आपकी 100% कमाई को बैंकिंग फ़ीस/लागू टैक्स काटकर DistroKi...
Full article… -
एक स्प्रेडशीट फ़ाइल के तौर पर अपनी अर्निंग्स इनफ़ॉर्मेशन को सेव करना
अपनी अर्निंग्स को एक TSV (टैब-सेपरेटेड वैल्यू) फ़ाइल के तौर पर सेव करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं: इस लिंक पर जाकर अपने DistroKid Bank को एक्सेस करें: https://distrokid.com/bank नीचे स्क्रॉल करते-करते यहाँ क्लिक कर दें: "समूची जानकारी देखें" ऊपर दाईं ओर मौजूद "डिस्प्ले करो" के दाईं ओर दिखाई देने वाले "डाउनलोड करो" बटन पर क्लिक कर दें ऐसा करके आप उस फ़ाइल के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएँगे। अगर स्प्रेडशीट में शामिल होने वाले रिकॉर्ड 50,000 से कम हैं, तो फ़ाइल उसी पेज से प्रोसेस होकर डाउनलोड हो जाएगी। अगर स्प्रेडशीट में शामिल होने वाले रिकार्ड्स की संख्या 50,000 से ज़्यादा है, तो अप...
Full article… -
अपने यार-दोस्तों को DistroKid को रेफ़र करना
DistroKid का एक रेफ़रल प्रोग्राम है, जिसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके रेफ़रल लिंक के ज़रिए किए गए हर साइन-अप के बदले आपको $10 मिल जाएँगे! हमारे पास तीन रेफ़रल लिंक उपलब्ध हैं: DistroKid, DistroVid/Mixea, और स्टूडेंट रेफ़रल। आपके DistroKid या फिर DistroVid/Mixea लिंक्स के ज़रिए किए गए नए साइन-अप पर पहले साल के लिए 7% का डिस्काउंट मिलता है। आपके यूनीक़ रेफ़रल लिंक का इस्तेमाल करने वाले स्टूडेंट्स को पहले साल पर 50% का डिस्काउंट मिल जाता है (इसके लिए उनके पास एक वैलिड स्टूडेंट ईमेल होना चाहिए)। कृपया ध्यान दें कि मुमकिन है कि किसी व्यक्ति द्वारा आपके रेफ़रल लिंक्स के ज़रिए DistroKid के पेड अकाउंट के ल...
Full article… -
DistroVid अर्निंग्स
जब DistroVid का इस्तेमाल करके सर्विसेस पर आप अपने म्यूज़िक वीडियो डिस्ट्रीब्यूट करते हैं, तो उन वीडियोज़ के लिए सर्विसेस द्वारा भेजे जानी वाली 100% अर्निंग्स के आप ही हकदार होते हैं। आपकी अर्निंग्स के बदले स्टोर्स से मिलने वाली रकम से DistroVid कोई कमीशन नहीं लेता। आपके वीडियोज़ के लिए जब स्टोर हमें अर्निंग्स रिपोर्ट भेजते हैं, तो आपको दी गईं 100% अर्निंग्स को हम सीधे आपके DistroKid Bank में भेज देते हैं: https://distrokid.com/bank। वीडियो स्ट्रीमिंग सर्विसेस से DistroVid को आपकी अर्निंग्स आते ही आपकी अर्निंग्स रिपोर्ट और पेमेंट उपलब्ध हो जाती हैं। आमतौर पर सर्विसेस इन रिपोर्ट्स को हर महीने डि...
Full article… -
मेरे म्यूज़िक वीडियो के व्यूज़ से होने वाली कमाई क्या Vevo मुझे भेजता है?
जी हाँ! Vevo से होने वाली कमाई हर साल 2-4 बार रिपोर्ट की जाती है। उदाहरण के लिए, अगर हमने अगस्त की कमाई की रिपोर्ट अभी-अभी शेयर की है, तो हो सकता है कि Vevo मार्च की कमाई की जानकारी दिखा रहा हो। गौरतलब है कि सभी स्ट्रीमिंग सेवाएँ एक ही समय पर कमाई की रिपोर्ट सबमिट नहीं करती हैं, इसलिए उस वीडियो के लिए Vevo से होने वाली कमाई आने से पहले आपको अपने DistroVid अपलोड्स से हुई कमाई प्राप्त हो सकती है। आपके वीडियो के व्यूज़ के लिए Vevo आपकी कमाई की रिपोर्ट जेनरेट करता है, जबकि अगर अपनी DistroKid रिलीज़ के लिए आपने सोशल मीडिया पैक को चुना था, तो आपके वीडियो में इस्तेमाल किए गए ऑडियो से YouTube ऐड रेव...
Full article… -
RIAA से गोल्ड या प्लैटिनम रिकॉर्ड बैज पाना
अगर आपको लगता है कि आपकी सिंगल या एल्बम की अमेरिका में 5,00,000 (गोल्ड) या 10,00,000 कॉपियाँ (प्लैटिनम) बिकी हैं, या फिर उसे उतनी ही बार स्ट्रीम किया गया है, तो प्लीज़ हमें बता दें। इन आँकड़ों को वेरीफ़ाई करके RIAA के साथ मिलकर हम आपको सर्टिफ़ाई करवा देंगे। आमतौर पर किसी सिंगल पर 150 और किसी एल्बम पर 1,500 स्ट्रीम्स एक सेल यूनिट के बराबर होती हैं। सेल्स को स्ट्रीम्स में कन्वर्ट करवाने के लिए RIAA द्वारा पब्लिश किए गए इन सर्टिफ़िकेशन कसौटियों पर एक नज़र डाल लें। अगर आपने हमारे Ultimate प्लान की सब्सक्रिप्शन ली हुई है, तो यहाँ ये चेक करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं कि एक RIAA बैज के लिए आप क्वालीफ़...
Full article… -
अपने म्यूज़िक के लिए और स्ट्रीम्स पाना
अपने म्यूज़िक को आप DistroKid के ज़रिए कई तरह से प्रमोट कर सकते हैं, जैसे कि HyperFollow, मिनी वीडियो, मीम जेनरेटर्स, सिंक किए गए लिरिक्स व और भी बहुत कुछ! सर्विसेस पर एडिटोरियल प्लेलिस्टों में अपने म्यूज़िक को पिच करना एक कमाल का फ़ैसला हो सकता है – अपने म्यूज़िक को किसी एडिटोरियल प्लेलिस्ट में शमिल करवाकर उसे नए लोगों के सामने पेश किया जा सकता है। Spotify पर अपने म्यूज़िक को पिच करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360052022173। अपने म्यूज़िक को Amazon Music for Artists पर पिच करने के लिए इस लिंक पर जाकर उनके पेज को देखें: https:...
Full article…