DistroKid का एक रेफ़रल प्रोग्राम है, जिसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करके रेफ़रल लिंक के ज़रिए किए गए हर साइन-अप के बदले आपको $10 मिल जाएँगे!
हमारे पास तीन रेफ़रल लिंक उपलब्ध हैं: DistroKid, DistroVid/Mixea, और स्टूडेंट रेफ़रल। आपके DistroKid या फिर DistroVid/Mixea लिंक्स के ज़रिए किए गए नए साइन-अप पर पहले साल के लिए 7% का डिस्काउंट मिलता है। आपके यूनीक़ रेफ़रल लिंक का इस्तेमाल करने वाले स्टूडेंट्स को पहले साल पर 50% का डिस्काउंट मिल जाता है (इसके लिए उनके पास एक वैलिड स्टूडेंट ईमेल होना चाहिए)।
कृपया ध्यान दें कि मुमकिन है कि किसी व्यक्ति द्वारा आपके रेफ़रल लिंक्स के ज़रिए DistroKid के पेड अकाउंट के लिए सब्सक्राइब करने के 3 महीने बाद ही आपके DistroKid अकाउंट में रेफ़रल अर्निंग्स दिखाई देने लगें।
अपने रेफ़रल लिंक्स को एक्सेस करना
अपने यूनिक रेफरल लिंक्स को आप ऐसे एक्सेस कर सकते हैं:
- DistroKid में साइन-इन करें
- ऊपर दाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर पर क्लिक करें
- "यार-दोस्तों को रेफ़र करो, $10 पाओ" पर क्लिक करें या फिर सीधे इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/referrals।
अपने रेफ़रल डैशबोर्ड में जाकर अपने सभी रेफ़रल लिंक्स का आपको एक्सेस मिल जाएगा।
अपने DistroKid और DistroVid/Mixea रेफ़रल लिंक्स को एक्सेस करने के लिए आप रेफ़रल डैशबोर्ड के नीचे वाले सेक्शन में जाकर लिंक को कॉपी कर सकते हैं – संबंधित लिंक पाने के लिए बस "DistroKid को रेफ़र करो" या फिर "DistroVid/Mixea को रेफ़र करो" पर क्लिक कर दें।
अपना स्टूडेंट रेफ़रल लिंक पाने के लिए "स्टूडेंट्स को रेफ़र करो" पर क्लिक करके लिंक को वहाँ से कॉपी कर लें।
Sign Up