अपनी अर्निंग्स को एक TSV (टैब-सेपरेटेड वैल्यू) फ़ाइल के तौर पर सेव करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:
- इस लिंक पर जाकर अपने DistroKid Bank को एक्सेस करें: https://distrokid.com/bank
- नीचे स्क्रॉल करते-करते यहाँ क्लिक कर दें: "समूची जानकारी देखें"
- ऊपर दाईं ओर मौजूद "डिस्प्ले करो" के दाईं ओर दिखाई देने वाले "डाउनलोड करो" बटन पर क्लिक कर दें
ऐसा करके आप उस फ़ाइल के डाउनलोड पेज पर पहुँच जाएँगे।
अगर स्प्रेडशीट में शामिल होने वाले रिकॉर्ड 50,000 से कम हैं, तो फ़ाइल उसी पेज से प्रोसेस होकर डाउनलोड हो जाएगी।
अगर स्प्रेडशीट में शामिल होने वाले रिकार्ड्स की संख्या 50,000 से ज़्यादा है, तो अपनी रिपोर्ट जेनरेट करने से पहले उस पेज पर आप फ़िल्टर सेट कर सकते हैं। इन फ़िल्टर्स में तारीखें, स्टोर्स, आर्टिस्ट, रिलीज़, और विथड्रॉअल शामिल होते हैं। अपने मनचाहे फ़िल्टर सिलेक्ट कर लेने के बाद जेनरेट होने वाली रिपोर्ट को रिक्वेस्ट करने के लिए "ठीक है" पर क्लिक कर दें।
रिपोर्ट रिक्वेस्ट करते ही उसे जेनरेट करने के लिए प्रोसेसिंग चालू हो जाएगी। प्रोसेसिंग पूरी होकर आपकी फ़ाइल डाउनलोड के लिए तैयार होते ही आपको ईमेल के ज़रिए बता दिया जाएगा। उस ईमेल में आपके रिपोर्ट्स पेज का लिंक होगा, जहाँ वो फ़ाइल डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगी। डाउनलोड के लिए उपलब्ध रिपोर्ट्स को देखने के लिए आप सीधे https://distrokid.com/bank/priority पर भी जा सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें कि जेनरेट की गईं रिपोर्ट्स सिर्फ़ 7 ही दिनों के लिए उपलब्ध होती हैं। 7 दिन बीत जाने के बाद अगर कोई रिपोर्ट उपलब्ध नहीं है, तो आपको एक नई रिपोर्ट जेनरेशन रिक्वेस्ट डालनी होगी।
Sign Up