अगर आपको लगता है कि आपकी सिंगल या एल्बम की अमेरिका में 5,00,000 (गोल्ड) या 10,00,000 कॉपियाँ (प्लैटिनम) बिकी हैं, या फिर उसे उतनी ही बार स्ट्रीम किया गया है, तो प्लीज़ हमें बता दें। इन आँकड़ों को वेरीफ़ाई करके RIAA के साथ मिलकर हम आपको सर्टिफ़ाई करवा देंगे।
आमतौर पर किसी सिंगल पर 150 और किसी एल्बम पर 1,500 स्ट्रीम्स एक सेल यूनिट के बराबर होती हैं। सेल्स को स्ट्रीम्स में कन्वर्ट करवाने के लिए RIAA द्वारा पब्लिश किए गए इन सर्टिफ़िकेशन कसौटियों पर एक नज़र डाल लें।
अगर आपने हमारे Ultimate प्लान की सब्सक्रिप्शन ली हुई है, तो यहाँ ये चेक करने में हम आपकी मदद कर सकते हैं कि एक RIAA बैज के लिए आप क्वालीफ़ाई करते हैं या नहीं: https://distrokid.com/certification।
क्वालीफ़ाई कर लेने के बाद आप इस बात का फ़ैसला कर सकते हैं कि बैज किसे मिलेगा। आमतौर पर बैज आपके सफ़र में आपकी मदद करने वाले किसी भी शख्स को दिया जा सकता है – जैसे आपका वकील, मैनेजर, डिस्ट्रीब्यूटर, लेबल, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, और बिल्कुल, क्रिएटिव प्रोसेस में शामिल आर्टिस्ट और बाकी सभी लोग।
हर बैज की एक फ़ीस होती है। उसे या तो आप खुद अदा कर सकते हैं, या फिर ये ज़िम्मेदारी बैज पाने वाले हर शख्स पर छोड़ सकते हैं, या फिर मिक्स और मैच भी कर सकते हैं।
Sign Up