कमाई की रिपोर्ट और विथड्रॉअल तब उपलब्ध होते हैं, जब स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ और स्टोर्स से होने वाली कमाई को DistroKid प्रोसेस कर देता है। स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ आपकी कमाई की रिपोर्ट हर 1-2 महीने बाद भेजती हैं, और ये रिपोर्ट कुछ महीने पहले हुई स्ट्रीम्स या सेल्स को दर्शाती हैं। ज़्यादातर सर्विसेज़ से होने वाली कमाई आमतौर पर आपकी रिलीज़ के लाइव होने के लगभग 3 महीने बाद ही आपके अकाउंट में दिखाई देती है।
कुछ सर्विसेज़ कमाई की रिपोर्ट और भी लंबे अंतराल पर भेजती हैं, जैसे कि साल में एक-दो बार। ध्यान दें कि सर्विसेज़ आपकी कमाई की रिपोर्ट उसी दिन नहीं भेज देती हैं और न ही वो किसी तय तारीख पर पेमेंट करती हैं।
साथ ही साथ, ये भी ध्यान रखिये कि कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ किसी भी ट्रैक को मॉनिटाइज़ करने के लिए एक कम से कम स्ट्रीम्स की संख्या सेट कर सकती हैं, जिसके बाद ही वह ट्रैक कमाई शुरू करेगा।
DistroKid को पेमेंट मिलने का समय
स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ अलग-अलग समय पर डिस्ट्रीब्यूटर्स को पेमेंट भेजती हैं। हो सकता है कि DIstroKid को आपकी पेमेंट पहले मिल जाए लेकिन इसकी कोई गारंटी नहीं होती। अगर आप किसी और डिस्ट्रीब्यूटर प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं, तो मुमकिन है कि किसी सर्विस से उसे DistroKid से पहले या बाद में पेमेंट मिले।
ध्यान दें कि ऐसा ज़रूरी नहीं है कि महीने की कमाई की रिपोर्ट भेजने वाली सर्विसेज़ महीने के एक ही दिन रिपोर्ट भेजें, जिसके चलते पेमेंट मिलने कि तारीख थोड़ी इधर-उधर हो सकती है।
ध्यान रखिये कि कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ किसी भी ट्रैक को मॉनिटाइज़ करने के लिए एक कम से कम स्ट्रीम्स की संख्या सेट कर सकती हैं, जिसके बाद ही वह ट्रैक कमाई शुरू करेगा। उदाहरण के तौर पर आप Spotify की ट्रैक मॉनिटाइज़ेशन पॉलिसी पर विस्तृत जानकारी यहाँ पर देख सकते हैं: https://support.spotify.com/in-hi/artists/article/track-monetization-eligibility/।
कमाई का विथड्रॉअल
अपनी कमाई विथड्रॉ करने के लिए अपने DistroKid अकाउंट पर साइन-इन करके इस लिंक पर चले जाएँ: https://distrokid.com/bank।
रिक्वेस्ट किए गए विथड्रॉअल को ट्रैक करने के बारे में और जानने के लिए कृपया इस आर्टिकल को देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/16501620089747।
Sign Up