अपने म्यूज़िक को आप DistroKid के ज़रिए कई तरह से प्रमोट कर सकते हैं, जैसे कि HyperFollow, मिनी वीडियो, मीम जेनरेटर्स, सिंक किए गए लिरिक्स व और भी बहुत कुछ!
सर्विसेस पर एडिटोरियल प्लेलिस्टों में अपने म्यूज़िक को पिच करना एक कमाल का फ़ैसला हो सकता है – अपने म्यूज़िक को किसी एडिटोरियल प्लेलिस्ट में शमिल करवाकर उसे नए लोगों के सामने पेश किया जा सकता है। Spotify पर अपने म्यूज़िक को पिच करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360052022173। अपने म्यूज़िक को Amazon Music for Artists पर पिच करने के लिए इस लिंक पर जाकर उनके पेज को देखें: https://artists.amazonmusic.com/pitch।
Spotify के टूल्स और रिसोर्सिस के ज़रिए असली फ़ॉलोअर्स पाने के लिए Spotify का ये ब्लॉग आर्टिकल हमारा फ़ेवरेट है। Anghami के अलग-अलग फ़ीचर्स के ज़रिए अपनी स्ट्रीम्स में बढ़ोतरी लाने के लिए 5 नुस्खे वाले उनके इस आर्टिकल को भी आप पढ़कर देख सकते हैं।
यहाँ ज़रूरी बात ये है कि आपको "गारंटीड" स्ट्रीम्स दिलवाने की पेशकश करने वाली किसी भी सर्विस से आपको परहेज़ करना चाहिए, खासकर जब ऐसा वो आपसे पैसे लेने के बाद करने वाली हो। इसके चलते तो आपके म्यूज़िक को सर्विसेस से हटाया जा सकता है। कभी भी स्ट्रीम्स, फ़ॉलोअर्स, या फिर प्लेलिस्ट प्लेसमेंट के लिए पैसे न दें।
प्लीज़ ध्यान दें कि आपके गाने/एल्बम की स्ट्रीम्स जैसे नाम बड़े और दर्शन छोटे वाले मेट्रिक्स की तुलना में इंगेजमेंट की ज़्यादा अहमियत होती है। अपनी खुद की क्रिएटिव प्रमोशन के ज़रिए अपने फ़ॉलोअर्स में लाई गई ऑर्गेनिक ग्रोथ एक लंबे अरसे तक आपके काम आएगी!
और स्ट्रीम्स के लिए पैसे देना
बदकिस्मती से, किसी आर्टिस्ट की शोहरत या कामयाबी को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाने के लिए सैंकड़ों, यहाँ तक कि, हज़ारों स्ट्रीम्स की "गारंटी" देने वाली सर्विसेस के बदले पैसे देने के लिए कुछ मार्केटिंग कंपनियों ने कलाकारों को राज़ी कर लिया है। ये सर्विसेस पूरी तरह से अवैध होती हैं, और इन्हें पैसे देने के बाद अक्सर गिने-चुने अकाउंट्स/यूज़र्स से ही आपकी स्ट्रीम्स में भारी उछाल आ जाता है।
इसलिए आपको इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए कि आप कभी भी स्ट्रीम्स, फ़ॉलोअर्स, या प्लेलिस्ट प्लेसमेंट की "गारंटी" देने वाली किसी सर्विस के झाँसे में न आएँ। ऐसी किसी भी सर्विस के इस्तमाल से आपकी कमाई पर रोक लग सकती है, और आपके म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेस से हटाया भी जा सकता है।
स्ट्रीम्स बढ़ाने वाली इस तरह की सर्विसेस के साथ-साथ और तरह की बेईमान मार्केटिंग सर्विसेस (जैसे कि पैसे देकर की गई प्लेलिस्ट प्लेसमेंट) को स्ट्रीमिंग सर्विसेस "स्ट्रीमिंग फ़्रॉड" या "आर्टिफ़िशियल स्ट्रीमिंग" के तौर पर जानती हैं। जब Spotify या बाकी स्ट्रीमिंग सर्विसेस स्ट्रीम्स से छेड़छाड़ के संभावित या पक्के मामलों की पहचान करती हैं या फिर उन्हें ऐसे मामलों की सूचना मिलती है, तो उनके द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के तहत रॉयल्टी को रोका जा सकता है, स्ट्रीमिंग आँकड़ों को ठीक किया जा सकता है (यानी कि आर्टिफ़िशियल स्ट्रीम्स को डिलीट कर दिया जाता है), और यहाँ तक कि आपके सारे के सारे म्यूज़िक को उनके प्लेटफ़ॉर्म से हटाया भी जा सकता है।
Sign Up