Spotify की ओर से एक संदेश:
अपने संगीत को जोखिम में न डालें
आपके विश्वसनीय पार्टनर होने के नाते, अवैध संगीत प्रचार सेवाओं के कुछ भ्रामक विज्ञापनों के बारे में हम आपको चेतावनी देना चाहते हैं, जो हमने हाल ही में देखें हैं।
तीसरे पक्ष जो पैसों के बदले प्लेलिस्ट में जगह या स्ट्रीम की एक निश्चित संख्या का वादा करते हैं, संभवतः आपकी जानकारी के बिना अवैध साधनों का उपयोग कर रहे हैं। ये सेवाएँ आपकी कड़ी मेहनत को खतरे में डाल सकती हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्ट्रीम या रॉयल्टी को रोका सकता है, यहाँ तक कि स्ट्रीमिंग सेवाओं से आपकी कैटलॉग को पूरी तरह से हटाया जा सकता है।
हमारे स्ट्रीमिंग पार्टनर यह सुनिश्चित करने के लिए जान लगा देते हैं कि स्ट्रीम वैध हों, जिसका अर्थ है कि वे चाहते हैं कि वास्तव में सच्चे सुनने वाले वाले ही आपका म्यूज़िक सुनें। यदि किसी सर्विस को पता चलता है कि आपने (या आपके द्वारा या आपकी ओर से नियुक्त किसी तीसरे पक्ष ने) किसी भी स्वचालित, भ्रामक, धोखाधड़ी या अन्य इनवैलिड साधनों (डिजिटल बॉट, "क्लिक फ़ार्म", प्लेलिस्ट पर प्लेसमेंट के लिए भुगतान, आदि) के माध्यम से प्ले काउंट को बढ़ाया है, तो सेवा आपकी पूरी सूची को स्थायी रूप से हटा सकती है।
अगर आप किसी संगीत प्रमोशन सेवा की तलाश में हैं, तो उन्हें नियुक्त करने से पहले अच्छी तरह शोध अवश्य कर लें।
https://artists.spotify.com/artificial-streaming
https://artists.spotify.com/help/article/third-party-services-that-guarantee-streams
Sign Up