Meta के Rights Manager के साथ की जाने वाली मॉनेटाइज़ेशन DistroKid के सोशल मीडिया पैक एल्बम एक्स्ट्रा का हिस्सा होती है, जिसके तहत Instagram और Facebook पर बाकी लोगों द्वारा अपने कंटेंट में आपके म्यूज़िक का इस्तेमाल किए जाने पर आपको पैसे मिलते हैं।
सोशल मीडिया पैक के लिए साइन-अप करने पर DistroKid आपके म्यूज़िक को Meta के Rights Manager डेटाबेस में जोड़ देता है, जो एक ऐसा सिस्टम होता है, जिसके ज़रिए Meta ये पता लगाता है कि आपके म्यूज़िक का Instagram या Facebook पर किसी कंटेंट में कब इस्तेमाल हो रहा है। Meta Rights Manager के बारे में और जानकारी इस लिंक पर उपलब्ध है: https://www.facebook.com/rights_manager।
जब Meta को कंटेंट में आपके म्यूज़िक का पता चलता है, तो उस कंटेंट में मौजूद आपके म्यूज़िक के इस्तेमाल से जेनरेट होने वाले रेवेन्यू को आपकी ओर से DistroKid को डिलीवर कर दिया जाता है।
ये रेवेन्यू (माइनस 20%) आप ही की जेब में जाएगा, न कि वीडियो अपलोड करने वाले शख्स की। ये कमाई आपके DistroKid "Bank" टैब में दिखाई दे जाएगी।
Sign Up