DistroKid पर अपने गानों मे अतिरिक्त क्रेडिट्स और/या लाइनर नोट्स ऐड करने के लिए सबसे पहले क्रेडिट्स डैशबोर्ड पर जाएँ। ऐसा करने के लिए DistroKid के ऊपर दाईं ओर मौजूद फ़ीचर्स मेन्यू खोलकर "अपने म्यूज़िक में निखार लाओ" पर क्लिक करके "क्रेडिट्स" पर क्लिक कर दें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/credits।
क्रेडिट्स डैशबोर्ड में जाकर किसी गाने पर क्लिक करके आप उसमें क्रेडिट्स या फिर लाइनर नोट्स भी डाल सकते हैं। सबमिट किए गए क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स को फ़िलहाल उन्हें स्वीकार करने वाली सभी स्ट्रीमिंग सर्विसेस को डिलीवर कर दिया जाएगा, लेकिन क्रेडिट्स डैशबोर्ड के ज़रिए उपलब्ध सभी तरह के क्रेडिट्स या नोट्स को सभी सर्विसेस पर नहीं दिखाया जाएगा। अगर आप ये पक्का करना चाहते हैं कि आपके क्रेडिट को किसी सर्विस पर दिखाया जाए, तो हमारा सुझाव है कि आप उसे किसी सॉन्गराइटर या प्रोड्यूसर क्रेडिट के तहत लिस्ट कर दें।
किसी गाने के क्रेडिट्स को पहली बार डालते समय आपको पहले किसी सॉन्गराइटर को क्रेडिट करना होगा, क्योंकि सभी गानों के लिए ये ज़रूरी होता है।
किसी गाने में क्रेडिट्स या लाइनर नोट्स ऐड करना
https://distrokid.com/credits पर मौजूद क्रेडिट्स डैशबोर्ड में जाकर किसी गाने में क्रेडिट्स या फिर लाइनर नोट्स ऐड करने के लिए आप उस गाने पर क्लिक कर सकते हैं। किसी गाने पर क्लिक करने के बाद आपको एक ऐसे पेज पर भेज दिया जाएगा, जहाँ ड्रॉपडाउन मेन्यू से "नया ऐड करो..." का इस्तेमाल करके आप अपने गाने के क्रेडिट या नोट टाइप को सिलेक्ट कर सकते हैं।
क्रेडिट या नोट टाइप सिलेक्ट करने के बाद आपको एक सेकेंडरी ड्रॉपडाउन मेन्यू दिखाई दे जाएगा, जिसके ज़रिए आप और डिटेल्स भी बता सकते हैं। उदाहरण के लिए, "म्यूज़िशियन" क्रेडिट में एक सेकेंडरी मेन्यू होता है, जहाँ से आप म्यूज़िशियन के लिए इंस्ट्रूमेंट सिलेक्ट कर सकते हैं।
क्रेडिट/नोट टाइप और डिटेल्स सिलेक्ट करके आप क्रेडिट किए जाने वाले शख्स का नाम या फिर लाइनर नोट में डिस्प्ले होने वाली इनफ़ॉर्मेशन को एंटर कर सकते हैं। नाम या इनफ़ॉर्मेशन एंटर करने के बाद "इस क्रेडिट को सेव करो" पर क्लिक कर दें। अपने मनचाहे क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स ऐड करने के बाद सर्विसेस को अपडेट किये गए क्रेडिट्स और नोट्स भेजने के लिए "हो गया, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को सबमिट करो" पर क्लिक कर दें।
क्रेडिट्स और लाइनर नोट्स ऐड करने का क्विक वीडियो देखने के लिए इस ट्यूटोरियल को देखें:
Sign Up