जब आप पहली बार अपना म्यूज़िक अपलोड करते हैं, तो किसी आर्टिस्ट/बैंड नेम को अपलोड करते समय आपको किसी ऐसे आर्टिस्ट/बैंड नेम का इस्तेमाल करना चाहिए, जो पहले ही स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर उपलब्ध न हो। एक अनूठे आर्टिस्ट नेम से आपके म्यूज़िक और ब्रैंड को ढूँढना आसान जो हो जाता है। साथ ही, आपका म्यूज़िक एकदम वैसे ही या फिर उससे मिलते-जुलते नाम का इस्तेमाल करने वाले म्यूज़िक के साथ ग्रुप होने से भी बच जाता है।
फिर भी, किसी परिस्थिति में कभी-कभी आपको किसी और आर्टिस्ट जैसा आर्टिस्ट नेम ही रखना पड़ता है। किसी और आर्टिस्ट जैसा आर्टिस्ट नेम रखने से आपके म्यूज़िक से होने वाली कमाई के तौर-तरीके पर कोई असर नहीं पड़ता। अगर आपका म्यूज़िक किसी गलत आर्टिस्ट पेज पर पहुँच गया है, तो आप DistroKid के Fixer टूल का इस्तेमाल करके उसे सही पेज पर ले जा सकते हैं।
एक ही नाम वाले आर्टिस्टों की कमाई
अगर आपका आर्टिस्ट नेम किसी और आर्टिस्ट के नाम से एकदम मेल खाता है, तो DistroKid के ज़रिए सर्विसेज़ को डिलीवर किए जाने वाले आपके म्यूज़िक से हुई कमाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आर्टिस्ट नेम का कमाई की ट्रैकिंग और हिसाब से कोई लेना-देना नहीं होता, और DistroKid आपकी कमाई को रिसीव करके उसे आपके DistroKid Bank में भेज देता है: https://distrokid.com/bank।
गलत आर्टिस्ट पेज पर मौजूद म्यूज़िक को मूव करना
अगर आपका आर्टिस्ट नेम किसी और आर्टिस्ट के नाम से मेल खाता है और आपका म्यूज़िक उनके पेज पर (या फिर उनका म्यूज़िक आपके पेज पर) मैप हो जाता है, तो https://www.distrokid.com/fixer पर जाकर हमारे Fixer टूल के ज़रिए आप सब कुछ सही कर सकते हैं!
Sign Up