अगर आप एक लेबल ओनर हैं और DistroKid का इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो हमारे Ultimate प्लान्स में लेबल्स की म्यूज़िक डिस्ट्रीब्यूशन में काम आने वाले कई फ़ीचर्स हैं। यहाँ आपको मिलेंगे कई अलग-अलग आर्टिस्टों के लिए अनलिमिटेड अपलोड्स, हमारे स्प्लिट्स फ़ीचर के ज़रिए कमाई को स्प्लिट करने की क्षमता, व और भी बहुत कुछ।
DistroKid के साथ अपने सभी आर्टिस्टों के लिए लेबल्स आसानी से म्यूज़िक अपलोड कर पाते हैं। हमारे Ultimate प्लान्स के तहत 5 से 100 आर्टिस्ट तक आ जाते हैं, यानी कि आपको वो प्लान सिलेक्ट करने की चॉइस मिलती है, जिसके तहत अपने साथ काम करने वाले हर आर्टिस्ट के लिए आप जितने मर्ज़ी अपलोड्स कर सकें और जैसे-जैसे आपका लेबल ग्रो होता है, वैसे-वैसे और आर्टिस्टों को रिप्रेज़ेंट करने के लिए अपने प्लान को अपग्रेड भी कर सकें।
लेबल अपने रिकॉर्ड लेबल नेम को रिलीज़ के साथ अटैच भी कर सकते हैं। कुछ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ लेबल इन्फ़ॉर्मेशन डिस्प्ले करती हैं। हर रिलीज़ का एक जैसा लेबल नेम भी हो सकता है, या फिर बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के लेबल अलग-अलग नाम भी चुन सकते हैं (बशर्ते आपके पास सब-लेबल्स, इम्प्रिंट्स, वगैरह हों)।
साथ ही, हमारे Ultimate प्लान्स के तहत आपको मिलता है Playlister का एक्सेस, जिसके ज़रिए आप Spotify पर प्लेलिस्ट ओनर्स से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, आपको RIAA अवार्ड मॉनिटरिंग का एक्सेस भी मिलता है, जिसके साथ लेबल ओनर ये चुटकियों में ट्रैक कर सकते हैं कि उनके कोई आर्टिस्ट RIAA अवार्ड्स की कसौटियों पर खरे उतरते हैं भी या नहीं।
साइन-अप करने के लिए DistroKid जॉइन करके "प्लान्स देखो" को सिलेक्ट कर लो। अगर आप पहले से ही मेम्बर हो, तो एक Ultimate अकाउंट में अपग्रेड करने के लिए "अपग्रेड करो" पर क्लिक कर दो।
अपने लेबल के अकाउंट में कमाई मैनेज करना
लेबल मैनेजर किसी भी रिलीज़ के लिए अर्निंग्स स्प्लिट सेट-अप कर सकते हैं, जिसके बाद जैसे-जैसे अर्निंग्स रिपोर्ट होती जाती हैं, वैसे-वैसे वो अपने आप ही आपके आर्टिस्टों को चली जाती हैं। बिना किसी अकाउंटेंट के आर्टिस्टों के अर्निंग्स अग्रीमेंट को बनाए रखने का ये तेज़ और आसान तरीका है।
बाकी प्लान्स की तरह Ultimate प्लान में लेबल्स की 100% कमाई उनकी जेब में जाती है, माइनस बैंकिंग फ़ीस/लागू टैक्स। अर्निंग्स रिपोर्ट अलग-अलग आर्टिस्ट के लिए या फिर सभी आर्टिस्टों के लिए एक साथ देखी जा सकती हैं। एक्स्ट्रा एनालिसिस के लिए लेबल Excel/Google Sheets/वगैरह में भी रिपोर्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
हमारे स्प्लिट्स फ़ीचर के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: इस आर्टिकल।
Sign Up