जी हाँ।
क्रेडिट कार्ड जानकारी प्रसारित करने के लिए DistroKid बैंक-स्तरीय SSL एन्क्रिप्शन (RSA, TLS 1.2 वाले SHA-256) का इस्तेमाल करता है। उस क्रेडिट कार्ड जानकारी को आपके ब्राउज़र से सीधे हमारे क्रेडिट कार्ड प्रोसेसर को सुरक्षित रूप से भेज दिया जाता है -- आपके क्रेडिट कार्ड नंबर दरअसल हमारे सर्वर या हमारे डेटाबेस के कभी संपर्क में नहीं आते।
आपका समूचा सेशन SSL एन्क्रिप्टेड ("https") है।
आपके सेशन के SSL एन्क्रिप्टेड होने के अलावा, हमारे लिए यह भी आवश्यक है कि उपयोगकर्ता अपने अकाउंट में मौजूद फ़ोन नंबर को सत्यापित करें:
हम "2-फ़ैक्टर ऑथेंटिकेशन" का इस्तेमाल भी करते हैं। इसका मतलब है कि जब पहली बार आप किसी अज्ञात डिवाइस (नए कंप्यूटर, फ़ोन, इत्यादि) से साइन-इन करते हैं, तो हम आपको एक गुप्त कोड ईमेल कर देते हैं। यह साबित करने के लिए कि आप आप ही हैं, उस कोड को आपको DistroKid में दर्ज करना होगा।
आपके DistroKid अकाउंट को किसी भी अनधिकृत एक्सेस से बचाने में यह सब काम आता है।
Sign Up