अगर आपको अपना DistroKid पासवर्ड याद नहीं आ रहा और आपको उसे रीसेट करना है, तो अपने अकाउंट के रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ईमेल भेजने के लिए आप हमारे पासवर्ड रीसेट टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपना पासवर्ड रीसेट कर पाएँगे।
पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट करना
अगर आपको अपना मौजूदा पासवर्ड याद नहीं है, तो इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप एक पासवर्ड रीसेट ईमेल रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
- ये सुनिश्चित कर लें कि आप DistroKid से लॉग-आउट कर चुके हैं। (यहाँ क्लिक करें, या फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल इमेज पर और फिर "साइन-आउट करो" पर क्लिक करके लॉग-आउट कर लें)
- distrokid.com पर जाकर ऊपर दाईं ओर मौजूद "साइन-इन करो" पर क्लिक कर दें। उसके बाद, "पासवर्ड भूल गए?" पर क्लिक कर दें।
- DistroKid के लिए साइन-अप करते समय इस्तेमाल किए गए ईमेल को एंटर कर दें। उस ईमेल पर आपको अपना पासवर्ड रीसेट करने के स्टेप्स के साथ एक ईमेल आ जाएगा।
लॉग-इन किये हुए पासवर्ड रीसेट करना
अगर आप अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहते हैं लेकिन आपको अपना मौजूदा पासवर्ड याद है, तो अपने DistroKid अकाउंट के ज़रिए ही आप अपने पासवर्ड को चेंज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अपने मौजूदा पासवर्ड के साथ अपने DistroKid अकाउंट में साइन-इन करें। उसके बाद ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करके "अकाउंट" पर और फिर "मुझे अपना पासवर्ड बदलना है" पर क्लिक कर दें।
अगर आपको अपने अकाउंट का ईमेल एड्रेस नहीं पता
अगर आपको नहीं पता कि आपके अकाउंट का रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस क्या है और लॉग-इन करने में आपको मदद की ज़रूरत है, तो हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
Sign Up