अकाउंट सेटिंग्स सभी 9 लेख देखें

  • अपने डिस्ट्रोकिड अकाउंट के लिए संपर्क जानकारी बदलना

    अपने DistroKid अकाउंट की रेजिस्टर्ड संपर्क जानकारी में बदलाव करने के लिए आप https://distrokid.com/account पर लॉग-इन कर सकते हैं। इस पेज पर पहुँचकर आप नीचे दी गई संपर्क जानकारी में बदलाव कर सकते हैं:

    • रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस
    • रेजिस्टर्ड फ़ोन नंबर
    • अकाउंट ओनर का नाम
    • बिज़नस नेम (अगर वो लागू हो)
    • अकाउंट ओनर का पता

    प्लीज़ ध्यान दें कि संपर्क जानकारी में किए गए बदलावों को कन्फ़र्म करने के लिए आपको अपने मौजूदा रेजिस्टर्ड पासवर्ड को एंटर करना होगा।

    कॉन्टैक्ट इनफार्मेशन में बदलाव करने के लिए https://distrokid.com/account पर मौजूद अपने अकाउंट सेटिंग्स पेज पर जाकर आप नीचे दिए अकाउंट एक्शन भी ले सकते हैं:

    • अपना पासवर्ड बदलना
    • सोशल साइन-इन मैनेज करना
    • मोबाइल एलर्ट्स के लिए सब्सक्राइब या अनसब्सक्राइब करना
    • अपनी मेम्बरशिप सब्सक्रिप्शन को मैनेज करना
    Go to article
  • क्या अपने DistroKid अकाउंट का एक्सेस दूसरों को दिया जा सकता है?

    DistroKid अकाउंट एक ही व्यक्ति द्वारा, एक ही ईमेल एड्रेस और पासवर्ड के ज़रिए एक्सेस करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एक ही DistroKid अकाउंट के लिए दो अलग-अलग लॉग-इन नहीं बनाए जा सकते।

    अगर आप चाहते हैं कि आपके DistroKid अकाउंट को कोई और शख्स एक्सेस करे, तो उनके साथ आपको अपने अकाउंट का ईमेल और पासवर्ड शेयर करना होगा। सुरक्षा कारणों के चलते DistroKid आपको ऐसा करने का सुझाव नहीं देगा।

    अगर अपने म्यूज़िक पर आप कोलैबोरेटर्स के साथ काम कर रहे हैं और अपने म्यूज़िक में आप उनके नाम के क्रेडिट डालना चाहते हैं या फिर अपनी कमाई के लिए ऑटोमेटिक स्प्लिट्स सेट-अप करना चाहते हैं, तो ये काम उन्हें अपने DistroKid अकाउंट का एक्सेस दिए बिना भी किया जा सकता है।

    क्रेडिट ऐड करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013533774

    ऑटोमेटिक स्प्लिट्स सेट-अप करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534394

    Go to article
  • अपने अकाउंट के फ़ोन नंबर को बदलना

    अपने अकाउंट के फ़ोन नंबर को बदलने के लिए आप DistroKid में साइन-इन करके इस लिंक पर मौजूद अपने अकाउंट सेटिंग्स पेज पर जा सकते हैं: https://distrokid.com/account

    वहाँ पहुँचकर "फ़ोन नंबर" सेक्शन में आप अपना अपडेटेड फ़ोन नंबर डाल सकते हैं। एंटर करने के बाद आप स्क्रॉल करते-करते पेज के नीचे तक जाकर अपना DistroKid पासवर्ड डाल सकते हैं और फिर "सेव करो" पर क्लिक कर सकते हैं।

    उसके बाद, आपके नए फ़ोन पर वेरिफ़िकेशन SMS आ जाएगा, जिसे DistroKid पर एंटर करके आप बदलाव को कन्फ़र्म कर सकते हैं। अगर कुछ मिनट बाद भी आपको ये मैसेज नहीं आता, तो प्लीज़ अपने अकाउंट पेज पर वापस जाकर ये चेक कर लें कि आपके द्वारा डाला गया फ़ोन नंबर सही था या नहीं।

    अगर आपके द्वारा डाला गया फ़ोन नंबर सही था, लेकिन फिर भी आपको वेरिफ़िकेशन SMS नहीं आ रहा, तो आगे मदद पाने के लिए प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

    Go to article
  • Apple के "मेरा ईमेल छिपाएँ" फ़ीचर के माध्यम से साइन-अप करना
     

    अगर आपने अपने Apple खाते का उपयोग करके DistroKid में साइन-अप किया है, तो आपके पास "मेरा ईमेल छिपाएं" सुविधा का उपयोग करके अपना वास्तविक ईमेल एड्रेस छुपाने का विकल्प है।

    अगर आपने यह विकल्प चुना है, तो Apple द्वारा एक ईमेल एड्रेस बनाया जाएगा, जिसके अंत में @privaterelay.apple.com लिखा होगा, जिसका उपयोग आपके DistroKid अकाउंट के लिए किया जाएगा।

    उस ईमेल एड्रेस के इनबॉक्स में DistroKid से सभी ईमेल प्राप्त होंगे (जिसमें 2-फैक्टर ऑथेंटिकेशन और सत्यापन ईमेल शामिल हैं), और फिर उन ईमेल को आपके वास्तविक ईमेल एड्रेस इनबॉक्स पर भेज दिया जाएगा - जिसे आप अपने Apple ID के लिए उपयोग करते हैं।

     

    अपनी Apple ID के माध्यम से साइन-इन करना

    अगर आप अपने वास्तविक ईमेल एड्रेस से DistroKid में साइन-इन नहीं कर पा रहे हैं, तो संभव है कि आपने साइन अप करते समय Apple की "मेरा ईमेल छिपाएँ" सुविधा का उपयोग किया हो। अगर ऐसा है, तो आप अपने Apple ID का उपयोग करके DistroKid में साइन-इन कर सकते हैं जिसके लिए आप https://distrokid.com/signin पर जाकर "Apple से साइन-इन करें" बटन दबाएँ:

    Apple, Spotify, Amazon और YouTube Music पर अपना संगीत अपलोड करें और बेचें | DistroKid 2024-04-16 11-35-11.png

     

    वहाँ से, Apple ID लॉगिन की पुष्टि करने के लिए लॉगिन स्टेप्स का पालन करें। एक बार पूरा हो जाने पर, आपके पास फाइल पर मौजूद अकाउंट का एक्सेस होगा, और यदि आवश्यक हो तो आप फाइल पर मौजूद ईमेल एड्रेस को यहाँ जाकर बदल भी सकते हैं https://distrokid.com/account

     

    अपने छिपे हुए ईमेल एड्रेस के माध्यम से साइन-इन करना

    अगर सोशल साइन-इन से आप लॉग-इन नहीं कर पा रहे हैं, तो अपना छिपा हुआ Private Relay ईमेल एड्रेस ढूँढकर इन स्टेप्स का पालन करते हुए आप अपने अकाउंट में लॉग-इन कर सकते हैं:

    1. अपने Apple डिवाइस पर iCloud सेटिंग्स पर जाएं
    2. iCloud के तहत, “मेरा ईमेल छिपाएँ” पर क्लिक करें
    3. सर्च बार में “DistroKid” खोजें
    4. अगर आपने DistroKid के लिए “मेरा ईमेल छिपाएँ” का उपयोग किया है, तो आपका बनाया गया ईमेल यहाँ दिखाई देगा
    5. उसी ईमेल और अपने DistroKid पासवर्ड का उपयोग करके DistroKid पर लॉग इन करें
    6. अपना ईमेल अपडेट करने के लिए https://distrokid.com/account पर जाएँ

    Go to article
  • अपना DistroKid पासवर्ड बदलना

    अगर आपको अपना DistroKid पासवर्ड याद नहीं आ रहा और आपको उसे रीसेट करना है, तो अपने अकाउंट के रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर ईमेल भेजने के लिए आप हमारे पासवर्ड रीसेट टूल का इस्तेमाल कर सकते हैं। ऐसा करके आप अपना पासवर्ड रीसेट कर पाएँगे।

    पासवर्ड रीसेट रिक्वेस्ट करना

    अगर आपको अपना मौजूदा पासवर्ड याद नहीं है, तो इन स्टेप्स को फ़ॉलो करके आप एक पासवर्ड रीसेट ईमेल रिक्वेस्ट कर सकते हैं।

    1. ये सुनिश्चित कर लें कि आप DistroKid से लॉग-आउट कर चुके हैं। (यहाँ क्लिक करें, या फिर ऊपर दाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल इमेज पर और फिर "साइन-आउट करो" पर क्लिक करके लॉग-आउट कर लें)
    2. distrokid.com पर जाकर ऊपर दाईं ओर मौजूद "साइन-इन करो" पर क्लिक कर दें। उसके बाद, "पासवर्ड भूल गए?" पर क्लिक कर दें।
    3. DistroKid के लिए साइन-अप करते समय इस्तेमाल किए गए ईमेल को एंटर कर दें। उस ईमेल पर आपको अपना पासवर्ड रीसेट करने के स्टेप्स के साथ एक ईमेल आ जाएगा।

    लॉग-इन किये हुए पासवर्ड रीसेट करना

    अगर आप अपना पासवर्ड रीसेट करना चाहते हैं लेकिन आपको अपना मौजूदा पासवर्ड याद है, तो अपने DistroKid अकाउंट के ज़रिए ही आप अपने पासवर्ड को चेंज कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए अपने मौजूदा पासवर्ड के साथ अपने DistroKid अकाउंट में साइन-इन करें। उसके बाद ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करके "अकाउंट" पर और फिर "मुझे अपना पासवर्ड बदलना है" पर क्लिक कर दें।

    अगर आपको अपने अकाउंट का ईमेल एड्रेस नहीं पता

    अगर आपको नहीं पता कि आपके अकाउंट का रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस क्या है और लॉग-इन करने में आपको मदद की ज़रूरत है, तो हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

     

    Go to article
  • अपने ईमेल एड्रेस में बदलाव करना
    अपने DistroKid अकाउंट से जुड़े ईमेल पते में बदलाव करने के लिए:
    1. अपने DistroKid अकाउंट में साइन-इन करें
    2. ऊपर दाएँ कोने में मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकॉन पर क्लिक करें
    3. "अकाउंट"
    4. "ईमेल" फ़ील्ड में अपना नया ईमेल एड्रेस एंटर कर दें
    5. पेज के निचले हिस्से में अपने अकाउंट का मौजूदा पासवर्ड एंटर करके "सेव करें" पर क्लिक कर दें

    अगर आप अपने अकाउंट का ईमेल एड्रेस भूल गए हैं और लॉग-इन नहीं कर पा रहे, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।

    Go to article
सभी 9 लेख देखें

बिलिंग संबंधी सवाल-जवाब सभी 12 लेख देखें

  • किसी पेमेंट की रसीद मुझे कैसे मिलेगी?

    अपनी सभी पेमेंट्स की रसीदें ढूँढने के लिए DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर आइकन पर क्लिक कर दें और फिर रसीदें को सिलेक्ट कर लें। ऐसा करने की बजाय आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/receipts

    किसी रसीद को खोलकर देखने के लिए उस पेमेंट की बाईं ओर मौजूद रसीद नंबर पर क्लिक कर दें। वहाँ से आप उस रसीद का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं और उसे PDF फ़ाइल के तौर पर सेव भी कर सकते हैं।

    प्लीज़ ध्यान दें कि रसीदों में हम एक्स्ट्रा इनफ़ॉर्मेशन (उदाहरण के लिए, इनवॉइस नंबर, टैक्स डिटेल्स) नहीं जोड़ सकते।

    Go to article
  • एक चार्ज/रिफ़ंड को लेकर मेरा एक सवाल है

    अगर हाल ही में DistroKid पर आपके पैसे कटे हैं और आपको समझ में नहीं आ रहा है कि वो किस चीज़ के लिए थे, तो आमतौर पर वो या तो आपकी सालाना सब्सक्रिप्शन फ़ीस होती है या फिर उन एल्बम एक्स्ट्रास की फ़ीस होती है, जिनके लिए साइन-अप करके अपना म्यूज़िक अपलोड करते समय आपने पेमेंट करने की सहमति व्यक्त की थी।

    आपकी प्रोफ़ाइल से हुई सभी पेमेंट के बारे में विस्तार से जानने के लिए ऊपर दाईं ओर मौजूद प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करके "रसीदें" पर क्लिक करें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/receipts

    आपके द्वारा चुने गए किसी भी एल्बम एक्स्ट्राज़ के बारे में जानकारी पाने के लिए आप अपने DistroKid डैशबोर्ड के एल्बम पेज के एक्स्ट्राज़ सेक्शन में जा सकते हैं। एल्बम एक्स्ट्राज़ के बारे में और जानकारी पाने के लिए इस आर्टिकल को देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534274

    Go to article
  • अपनी क्रेडिट कार्ड जानकारी में बदलाव करना

    अपना क्रेडिट कार्ड अपडेट करने के लिए www.distrokid.com में लॉग-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक करें, और फिर क्रेडिट कार्ड को चुन लें। आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/card

    Go to article
  • मेरी रिन्यूअल डेट कौन सी होगी?

    DistroKid पर ली गई किसी भी सब्सक्रिप्शन की रिन्यूअल डेट वो तारीख होती है, जब आपने सबसे पहले साइन-अप करके सब्सक्रिप्शन की पेमेंट की थी। आपकी सब्सक्रिप्शन हर साल उसी तारीख पर अपने आप ही रिन्यू हो जाती हैं।

    सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल में आपकी मेन DistroKid सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ एल्बम एक्स्ट्राज़ की सब्सक्रिप्शन भी आ जाती हैं।

    किसी DistroKid सब्सक्रिप्शन या फिर किसी एल्बम एक्स्ट्रा की अपनी साइन-अप की तारीख देखने के लिए आप या तो ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर और फिर "रसीदें" पर क्लिक कर सकते हैं, या फिर सीधे https://www.distrokid.com/receipts पर भी जा सकते हैं। "रसीदें" पेज पर किसी सब्सक्रिप्शन चार्ज के लिए दर्ज की गई पहली तारीख ही वो तारीख होती है, जब उस सब्सक्रिप्शन के लिए आपने सबसे पहले साइन-अप किया था।

     

    रिन्यूअल चार्ज

    आपके अकाउंट के रेजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड के ज़रिए रिन्यूअल चार्ज अपने आप प्रोसेस हो जाते हैं, इसलिए आपको ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपकी क्रेडिट कार्ड जानकारी अप टू डेट है। DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर और फिर "क्रेडिट कार्ड" पर क्लिक करके, या फिर सीधे इस लिंक पर जाकर आप कभी भी अपनी कार्ड इनफ़ॉर्मेशन को अपडेट कर सकते हैं: https://distrokid.com/card/list

    कई DistroKid एल्बम एक्स्ट्रास सब्सक्रिप्शन-बेस्ड भी होते हैं और उस एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप करने की तारीख पर वो रिन्यू हो जाते हैं। ज़्यादातर एल्बम एक्स्ट्रास सालाना रिन्यू होते हैं, जबकि Beatport की डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस जैसे हमारे कुछ ऑप्शनल एल्बम एक्स्ट्रास हर महीने रिन्यू होते हैं। मासिक एल्बम एक्स्ट्रास उसी तारीख पर रिन्यू होते हैं, जिस तारीख पर शुरू-शुरू में उस एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप किया गया था।

    प्राइसिंग समेत DistroKid के ऑप्शनल एल्बम एक्स्ट्रास के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ हमारे FAQ आर्टिकल को आज़माकर देखें यहाँ।

     

    ध्यान दें: अगर आपकी मेन DistroKid सब्सक्रिप्शन रिन्यू नहीं हो पाती, तो हो सकता है कि आपका सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल होने तक आपके म्यूज़िक को सर्विसेस से अस्थाई रूप से हटा दिया जाए। अगर आपके म्यूज़िक को आपकी एक्सपायर हो चुकी सब्सक्रिप्शन के चलते हटा दिया जाता है, तो आपका रिन्यूअल पूरा होते ही उसे अपने आप बहाल भी कर दिया जाएगा।

    Go to article
  • कई DistroKid अकाउंट्स पर क्या एक ही क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल किया जा सकता है?

    अगर आपके एक से ज़्यादा DistroKid अकाउंट हैं, तो कई अकाउंट्स पर एक ही क्रेडिट कार्ड के ज़रिए पेमेंट की जा सकती है।

    Go to article
  • DistroKid और Yamaha Creator Pass

    DistroKid अब Yamaha Creator Pass का एक हिस्सा है, जो कि म्यूज़िक और पॉडकास्ट क्रिएटर्स के लिए Yamaha Music Innovations के द्वारा बनाया गया एक सब्सक्रिप्शन प्लेटफ़ॉर्म है।
     

    Yamaha Creator Pass क्या है?

    Yamaha Creator Pass एक सिंगल सब्सक्रिप्शन है जिसमें क्रिएटर टूल्स (जिसमें DistroKid भी शामिल है) का एकमुश्त पैकेज एक ही लॉग-इन में मिल जाता है। कई अलग-अलग सब्सक्रिप्शन और अकाउंट्स को मैनेज करने से कहीं बेहतर है कि सब कुछ एक ही जगह उपलब्ध हो।
     

    मैं Yamaha Creator Pass के लिए कैसे साइन-अप कर सकता हूँ?

    Yamaha Creator Pass पर साइन-अप करने के लिए इन स्टेप्स को फ़ॉलो करो:

    1. https://yamahacreators.com
    2. कोई एक प्लान चुनो (Beginner, Producer या Podcaster).
    3. अपनी Yamaha Creator ID बनाओ और चेक-आउट करो।
    4. एक बार सब्स्क्राइब करने के बाद आपको DistroKid के साथ-साथ अपने प्लान में मौजूद हर फीचर का एक्सेस मिल जाएगा।
       

    मुझे इसके बारे में और जानकारी कहाँ से मिल सकती है?

    https://yamahacreators.com पर जाकर प्लान की डिटेल्स, प्राइसिंग, और बाकी आम सवाल-जवाब के बारे में और जानें।

    Go to article
सभी 12 लेख देखें

अपग्रेड सभी 4 लेख देखें

  • अपनी प्लान लिमिट क्रॉस हो जाने पर क्या उसे दोबारा अपग्रेड किया जा सकता है?

    जी हाँ, अगर आपने Ultimate 100 प्लान के लिए सब्सक्राइब नहीं किया हुआ है, तो अपनी सब्सक्रिप्शन को आप कभी भी अपग्रेड कर सकते हैं। अपना प्लान अपग्रेड करने के लिए DistroKid में साइन-इन करके इस लिंक पर जाएँ: https://distrokid.com/plan

    Go to article
  • अपने DistroKid अकाउंट को अपग्रेड करने से पहले अपलोड किए गए मेरे म्यूज़िक पर क्या कोई असर पड़ेगा?

    जी नहीं, अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन को अपग्रेड करने से पहले अपलोड किए गए आपके म्यूज़िक पर कोई असर नहीं पड़ेगा। आपके पुराने अपलोड सर्विसेज़ पर पहले की तरह ही बने रहेंगे।

    Go to article
  • अपग्रेड करते समय क्या मुझे अगले प्लान की पूरी अमाउंट अदा करनी होगी?

    जी हाँ, अपग्रेड के दौरान अपग्रेड किये हुए सब्सक्रिप्शन की तो पूरी पेमेंट करनी होती है, लेकिन अपनी पिछली सब्सक्रिप्शन के बचे हुए टाइम के लिए आपको रिफ़ंड भी मिल जाएगा।

    अपनी मौजूदा सब्सक्रिप्शन खत्म होने से पहले अगर अपने प्लान को आप अपग्रेड कर लेते हैं, तो उस सब्सक्रिप्शन के बचे टाइम के लिए आपको रिफ़ंड मिल जाएगा। अगर आप सबसे पहले साइन-अप करने के 14 दिन के अंदर-अंदर और अपनी मेम्बरशिप के पहले साल के दौरान अपग्रेड कर लेते हैं, तो अपने पिछले प्लान के लिए आपको ऑटोमेटिकली रिफ़ंड मिल जाएगा। उसके बाद अपग्रेडेड रिफ़ंड को आपकी मौजूदा सब्सक्रिप्शन के बचे हुए टाइम के आधार पर जोड़ लिया जाएगा।

    Go to article
  • अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन को किसी छोटे प्लान में डाउनग्रेड कैसे करें

    अपने अकाउंट का डाउनग्रेड प्रोसेस शुरू करने के लिए https://distrokid.com/account/ पर मौजूद अपने अकाउंट पेज पर जाकर नीचे मौजूद "मेम्बरशिप मैनेज करो" बटन पर क्लिक कर दें। वहाँ पहुँचकर आपको अपनी सब्सक्रिप्शन को डाउनग्रेड करने का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा।

    प्लीज़ ध्यान दें कि आपकी नई, छोटी सब्सक्रिप्शन डाउनग्रेड शेड्यूल करने के बाद पड़ने वाली रिन्यूअल की अगली तारीख से शुरू होगी। वो क्या है न, सब्सक्रिप्शन प्लान डाउनग्रेड एकदम से लागू नहीं होते। आपकी मौजूदा सब्सक्रिप्शन और उसके फ़ायदे रिन्यूअल की अगली तारीक़ तक जारी रहेंगे।

    यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि डाउनग्रेड करने का फ़ैसला करने पर डाउनग्रेड किये हुए प्लान के शुरू होते ही बेहतर सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत उपलब्ध फ़ीचर्स से आप हाथ धो बैठेंगे। यानी कि Musician Plus या फिर Ultimate प्लान से स्विच करके Musician प्लान में आ जाने पर आप लेबल नेम चुनने और रिलीज़ डेट निर्धारित करने के साथ-साथ और भी ढेर सारे लाजवाब फ़ीचर्स का एक्सेस खो देंगे।

     

    अपनी सब्सक्रिप्शन को डाउनग्रेड कैसे करें

    अपनी सब्सक्रिप्शन को डाउनग्रेड करने के लिए https://distrokid.com/account/ पर मौजूद अपने अकाउंट पेज पर जाकर नीचे दिए "मेम्बरशिप मैनेज करो" बटन पर क्लिक कर दें। उसके बाद, "डाउनग्रेड करो" पर क्लिक कर दें।

    इसके बाद खुलने वाले पेज पर आप उस प्लान को सिलेक्ट कर सकते हैं, जिस पर आप डाउनग्रेड करना चाहते हैं। अगर आप कोई ऐसा प्लान सिलेक्ट करते हैं, जिसके तहत आपके अकाउंट में इस्तेमाल हो रहे आर्टिस्टों के आँकड़े से कम आर्टिस्ट स्लॉट उपलब्ध हैं, तो ऐसे में नेक्स्ट स्टेप पर खुलने वाले पेज पर आप ये सिलेक्ट कर सकते हैं कि कौन-कौन से आर्टिस्टों को आप अपने अकाउंट में रखना चाहते हैं। डाउनग्रेड प्रोसेस हो जाने पर बाकी सभी आर्टिस्टों को आपके अकाउंट से हटा दिया जाएगा, और उनकी सभी रिलीज़ को सर्विसेस से डिलीट कर दिया जाएगा (बशर्ते उन्होंने अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप न किया हो)।

    आप कौन-कौन से आर्टिस्टों को रखना चाहते हैं, इस बात का फ़ैसला करने के लिए इस पेज पर दिए आर्टिस्ट नेम/नेम्स के बगल में मौजूद बॉक्स को टिक कर दें। रखे जाने वाले आर्टिस्ट/आर्टिस्टों को सिलेक्ट कर लेने के बाद पेज के नीचे मौजूद आर्टिस्ट/आर्टिस्टों को रखने वाले बटन पर क्लिक करके अगले पेज पर चले जाएँ।

    उसके बाद आप डाउनग्रेड को कन्फ़र्म करने वाले पेज पर पहुँच जाएँगे। इस पेज पर आपको वो नया प्लान दिखाई देगा, जिसमें आप डाउनग्रेड करने जा रहे हैं, आपके प्लान के शुरू होने की तारीख, और कौन-कौनसे आर्टिस्ट आपके अकाउंट में बने रहेंगे। डाउनग्रेड को कन्फ़र्म करने के लिए "(नए प्लान) पर डाउनग्रेड करो" बटन पर क्लिक कर दें।

    शेड्यूल किए गए किसी डाउनग्रेड को कैंसल करना

    अगर आपने कोई डाउनग्रेड शेड्यूल किया हुआ है और उसके बाद अपनी मौजूदा सब्सक्रिप्शन को आप जारी रखना चाहते हैं, तो https://distrokid.com/account/ पर मौजूद अपने अकाउंट पेज पर जाकर नीचे दिए "मेम्बरशिप मैनेज करो" बटन पर क्लिक करके उस शेड्यूल किये हुए डाउनग्रेड को आप रद्द कर सकते हैं। अगर आपने कोई डाउनग्रेड शेड्यूल किया हुआ है, तो इस शेड्यूल किये हुए डाउनग्रेड का आपको रिमाइंडर दिखाई दे जाएगा। वहाँ से डाउनग्रेड को कैंसल करने के लिए "डाउनग्रेड कैंसल करो" पर क्लिक कर दें।

    किसी ऐसे आर्टिस्ट के रिलीज़ पेज पर होने पर आप डाउनग्रेड को कैंसल भी कर सकते है, जिसे रिन्यूअल की अगली तारीख पर डाउनग्रेड का प्रोसेस होते ही आपके अकाउंट से हटा दिए जाने के लिए शेड्यूल किया गया है। रिलीज़ पेज पर आपको बकाया डाउनग्रेड की नोटीफ़िकेशन और शेड्यूल किये हुए डाउनग्रेड को कैंसल करने वाला बटन दिखाई दे जाएगा।

    Go to article

तुस्सी जा रहे हो? :( सभी 4 लेख देखें

  • सालाना फ़ीस की पेमेंट बंद कर देने से क्या होगा?

    अगर आप अपनी सालाना सब्सक्रिप्शन फ़ीस की पेमेंट बंद कर देते हैं, तो आपकी DistroKid रिलीज़ को उन सर्विसेस से हम हटवा सकते हैं, जहाँ उन्हें डिलीवर किया गया था। आपका DistroKid.com का एक्सेस बरकरार रहेगा, और आपको अपनी बकाया कमाई भी मिलती रहेगी।

    ऐसा होने से रोकने के लिए प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपके DistroKid अकाउंट में रेजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड वैध है। सब्सक्रिप्शन एक्सपायर हो जाने की सूरत में अपनी रिलीज़ को हटाए जाने से बचाने के लिए आप हमारे अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा के लिए भी साइन-अप कर सकते हैं।

     

    एक्सपायर्ड सब्सक्रिप्शन

    DistroKid सब्सक्रिप्शन हर साल उसी डेट पर अपने आप रिन्यू हो जाता है, जब उसे सबसे पहले लिया गया था। पेमेंट फ़ेल हो जाने पर आपके म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेस से हटाने से पहले आपको अच्छा-खासा समय दिया जाएगा– वो क्या है न, हमें पता है कि अपने म्यूज़िक को लेकर आपको किसी भी तरह की गड़बड़ बिल्कुल पसंद नहीं हैं।

    आपकी पेमेंट एक्सपायर होने के बाद अगर आपके म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेस से हटा दिया जाता है, तो अपनी क्रेडिट कार्ड इनफ़ॉर्मेशन को अपडेट करके पहले की बकाया पेमेंट अप्रूव करते ही आपकी रिलीज़ अपने आप बहाल हो जाएँगी। अपनी क्रेडिट कार्ड इनफ़ॉर्मेशन को इस लिंक पर जाकर आप कभी भी अपडेट कर सकते हैं: https://distrokid.com/card/list

    अपनी छाप छोड़ें

    क्रेडिट कार्ड पेमेंट एक्सपायर हो जाने पर अपनी रिलीज़ को अगर आप सर्विसेस पर बनाए रखना चाहते हैं, तो आप हमारे अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप कर सकते हैं। अपनी छाप छोड़ें के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ

    Go to article
  • अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन रिन्यू न करने पर क्या मेरा म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर लाइव रहेगा?

    अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन को अगर आप रिन्यू नहीं करते, तो आपके म्यूज़िक को सर्विसेस से हटा दिया जाएगा। DistroKid सब्सक्रिप्शनों को सालाना उसी डेट पर बिल किया जाता है, जब सबसे पहली बार साइन-अप करके आपने सब्सक्रिप्शन की पेमेंट की थी।

    इस वजह से अपनी रिलीज़ को डिलीट होने से बचाने के लिए अपने किसी भी अपलोड के लिए आप DistroKid के ऑप्शनल 'अपनी छाप छोड़ें' एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप कर सकते हैं।

     

    'अपनी छाप छोड़ें' एल्बम एक्स्ट्रा

    एक्सपायर हो चुकी सब्सक्रिप्शन पेमेंट (जैसे रिजेक्टेड क्रेडिट कार्ड) के कारण DistroKid के हाथों अपनी रिलीज़ को डिलीट होने से बचाने के लिए उस रिलीज़ के लिए आप अपनी छाप छोड़ें ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।

    अगर आप कभी अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल कर देते हैं, तो भी 'अपनी छाप छोड़ें' एक्स्ट्रा से लैस आपकी सभी रिलीज़ स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर उपलब्ध रहेंगी, बशर्ते आप खुद उन्हें डिलीट करना न चाहें।

    अगर आपकी कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो किसी रिलीज़ के लिए इस एक्स्ट्रा को चुनने से ये फ़ीचर आपकी सालाना मेम्बरशिप फ़ीस की जगह नहीं ले लेता, और न ही आपकी सभी रिलीज़ के लिए ये कोई वन-टाइम पेमेंट होती है। अगर अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल करके अपनी सभी रिलीज़ को आप स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेस में बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी सभी रिलीज़ के लिए आपको इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुन लेना चाहिए।

    इसके लिए साइन-अप करने के लिए DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में या फिर अपने रिलीज़ पेज पर 'अपनी छाप छोड़ें' चेकबॉक्स को सर्च करें।

    Go to article
  • अपने DistroKid अकाउंट को कैंसल कैसे किया जा सकता है?

    अपने DistroKid अकाउंट को कैंसल करने के लिए आप इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:

    1. DistroKid में साइन-इन करें।
    2. ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर क्लिक कर दें।
    3. "अकाउंट" को सिलेक्ट कर लें।
    4. नीचे स्क्रॉल करते-करते "मेम्बरशिप मैनेज करो" पर क्लिक कर दें।
    5. "मेम्बरशिप कैंसल करो."
    6. इस पेज पर दिखाई देने वाले निर्देशों का पालन करें।
    Go to article
  • किसी कैंसल हो चुके DistroKid अकाउंट को रिस्टोर करना
    किसी कैंसल हो चुके DistroKid अकाउंट को रिस्टोर करने के लिए आप इन स्टेप्स को फ़ॉलो कर सकते हैं:
    1. साइन-इन करके अपने कैंसल्ड अकाउंट में चले जाएँ।
    2. "अकाउंट रिस्टोर करो" को सिलेक्ट कर लें।
    3. उस प्लान को सिलेक्ट कर लें, जिसमें अपने अकाउंट को आप रिस्टोर करवाना चाहते हैं।
    4. अपनी नई सब्सक्रिप्शन शुरू करने के लिए अपनी पेमेंट इनफ़ॉर्मेशन एंटर कर दें।
    5. म्यूज़िक दोबारा अपलोड करना शुरू कर दें!

    पहले अपलोड किए गए अपने मेटाडेटा और ट्रैक फ़ाइलों को अपने DistroKid Vault के ज़रिए इस लिंक पर जाकर एक्सेस किया जा सकता है: https://distrokid.com/vault

    Go to article