अपनी सभी पेमेंट्स की रसीदें ढूँढने के लिए DistroKid में साइन-इन करके ऊपर दाईं ओर मौजूद अपनी प्रोफ़ाइल पिक्चर आइकन पर क्लिक कर दें और फिर रसीदें को सिलेक्ट कर लें। ऐसा करने की बजाय आप सीधे इस लिंक पर भी जा सकते हैं: https://distrokid.com/receipts।
किसी रसीद को खोलकर देखने के लिए उस पेमेंट की बाईं ओर मौजूद रसीद नंबर पर क्लिक कर दें। वहाँ से आप उस रसीद का प्रिंटआउट भी ले सकते हैं और उसे PDF फ़ाइल के तौर पर सेव भी कर सकते हैं।
प्लीज़ ध्यान दें कि रसीदों में हम एक्स्ट्रा इनफ़ॉर्मेशन (उदाहरण के लिए, इनवॉइस नंबर, टैक्स डिटेल्स) नहीं जोड़ सकते।
Sign Up