अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन को अगर आप रिन्यू नहीं करते, तो आपके म्यूज़िक को सर्विसेस से हटा दिया जाएगा। DistroKid सब्सक्रिप्शनों को सालाना उसी डेट पर बिल किया जाता है, जब सबसे पहली बार साइन-अप करके आपने सब्सक्रिप्शन की पेमेंट की थी।
इस वजह से अपनी रिलीज़ को डिलीट होने से बचाने के लिए अपने किसी भी अपलोड के लिए आप DistroKid के ऑप्शनल 'अपनी छाप छोड़ें' एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप कर सकते हैं।
'अपनी छाप छोड़ें' एल्बम एक्स्ट्रा
एक्सपायर हो चुकी सब्सक्रिप्शन पेमेंट (जैसे रिजेक्टेड क्रेडिट कार्ड) के कारण DistroKid के हाथों अपनी रिलीज़ को डिलीट होने से बचाने के लिए उस रिलीज़ के लिए आप अपनी छाप छोड़ें ऑप्शन को सिलेक्ट कर सकते हैं।
अगर आप कभी अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल कर देते हैं, तो भी 'अपनी छाप छोड़ें' एक्स्ट्रा से लैस आपकी सभी रिलीज़ स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर उपलब्ध रहेंगी, बशर्ते आप खुद उन्हें डिलीट करना न चाहें।
अगर आपकी कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो किसी रिलीज़ के लिए इस एक्स्ट्रा को चुनने से ये फ़ीचर आपकी सालाना मेम्बरशिप फ़ीस की जगह नहीं ले लेता, और न ही आपकी सभी रिलीज़ के लिए ये कोई वन-टाइम पेमेंट होती है। अगर अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल करके अपनी सभी रिलीज़ को आप स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेस में बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी सभी रिलीज़ के लिए आपको इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुन लेना चाहिए।
इसके लिए साइन-अप करने के लिए DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में या फिर अपने रिलीज़ पेज पर 'अपनी छाप छोड़ें' चेकबॉक्स को सर्च करें।
Sign Up