DistroKid पर ली गई किसी भी सब्सक्रिप्शन की रिन्यूअल डेट वो तारीख होती है, जब आपने सबसे पहले साइन-अप करके सब्सक्रिप्शन की पेमेंट की थी। आपकी सब्सक्रिप्शन हर साल उसी तारीख पर अपने आप ही रिन्यू हो जाती हैं।
सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल में आपकी मेन DistroKid सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ एल्बम एक्स्ट्राज़ की सब्सक्रिप्शन भी आ जाती हैं।
किसी DistroKid सब्सक्रिप्शन या फिर किसी एल्बम एक्स्ट्रा की अपनी साइन-अप की तारीख देखने के लिए आप या तो ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर और फिर "रसीदें" पर क्लिक कर सकते हैं, या फिर सीधे https://www.distrokid.com/receipts पर भी जा सकते हैं। "रसीदें" पेज पर किसी सब्सक्रिप्शन चार्ज के लिए दर्ज की गई पहली तारीख ही वो तारीख होती है, जब उस सब्सक्रिप्शन के लिए आपने सबसे पहले साइन-अप किया था।
रिन्यूअल चार्ज
आपके अकाउंट के रेजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड के ज़रिए रिन्यूअल चार्ज अपने आप प्रोसेस हो जाते हैं, इसलिए आपको ये सुनिश्चित कर लेना चाहिए कि आपकी क्रेडिट कार्ड जानकारी अप टू डेट है। DistroKid पर ऊपर दाईं ओर मौजूद अपने प्रोफ़ाइल आइकन पर और फिर "क्रेडिट कार्ड" पर क्लिक करके, या फिर सीधे इस लिंक पर जाकर आप कभी भी अपनी कार्ड इनफ़ॉर्मेशन को अपडेट कर सकते हैं: https://distrokid.com/card/list।
कई DistroKid एल्बम एक्स्ट्रास सब्सक्रिप्शन-बेस्ड भी होते हैं और उस एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप करने की तारीख पर वो रिन्यू हो जाते हैं। ज़्यादातर एल्बम एक्स्ट्रास सालाना रिन्यू होते हैं, जबकि Beatport की डिस्ट्रीब्यूशन सर्विस जैसे हमारे कुछ ऑप्शनल एल्बम एक्स्ट्रास हर महीने रिन्यू होते हैं। मासिक एल्बम एक्स्ट्रास उसी तारीख पर रिन्यू होते हैं, जिस तारीख पर शुरू-शुरू में उस एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप किया गया था।
प्राइसिंग समेत DistroKid के ऑप्शनल एल्बम एक्स्ट्रास के बारे में और जानने के लिए प्लीज़ हमारे FAQ आर्टिकल को आज़माकर देखें यहाँ।
ध्यान दें: अगर आपकी मेन DistroKid सब्सक्रिप्शन रिन्यू नहीं हो पाती, तो हो सकता है कि आपका सब्सक्रिप्शन रिन्यूअल होने तक आपके म्यूज़िक को सर्विसेस से अस्थाई रूप से हटा दिया जाए। अगर आपके म्यूज़िक को आपकी एक्सपायर हो चुकी सब्सक्रिप्शन के चलते हटा दिया जाता है, तो आपका रिन्यूअल पूरा होते ही उसे अपने आप बहाल भी कर दिया जाएगा।
Sign Up