अगर आप अपनी सालाना सब्सक्रिप्शन फ़ीस की पेमेंट बंद कर देते हैं, तो आपकी DistroKid रिलीज़ को उन सर्विसेस से हम हटवा सकते हैं, जहाँ उन्हें डिलीवर किया गया था। आपका DistroKid.com का एक्सेस बरकरार रहेगा, और आपको अपनी बकाया कमाई भी मिलती रहेगी।
ऐसा होने से रोकने के लिए प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपके DistroKid अकाउंट में रेजिस्टर्ड क्रेडिट कार्ड वैध है। सब्सक्रिप्शन एक्सपायर हो जाने की सूरत में अपनी रिलीज़ को हटाए जाने से बचाने के लिए आप हमारे अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा के लिए भी साइन-अप कर सकते हैं।
एक्सपायर्ड सब्सक्रिप्शन
DistroKid सब्सक्रिप्शन हर साल उसी डेट पर अपने आप रिन्यू हो जाता है, जब उसे सबसे पहले लिया गया था। पेमेंट फ़ेल हो जाने पर आपके म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेस से हटाने से पहले आपको अच्छा-खासा समय दिया जाएगा– वो क्या है न, हमें पता है कि अपने म्यूज़िक को लेकर आपको किसी भी तरह की गड़बड़ बिल्कुल पसंद नहीं हैं।
आपकी पेमेंट एक्सपायर होने के बाद अगर आपके म्यूज़िक को स्ट्रीमिंग सर्विसेस से हटा दिया जाता है, तो अपनी क्रेडिट कार्ड इनफ़ॉर्मेशन को अपडेट करके पहले की बकाया पेमेंट अप्रूव करते ही आपकी रिलीज़ अपने आप बहाल हो जाएँगी। अपनी क्रेडिट कार्ड इनफ़ॉर्मेशन को इस लिंक पर जाकर आप कभी भी अपडेट कर सकते हैं: https://distrokid.com/card/list।
अपनी छाप छोड़ें
क्रेडिट कार्ड पेमेंट एक्सपायर हो जाने पर अपनी रिलीज़ को अगर आप सर्विसेस पर बनाए रखना चाहते हैं, तो आप हमारे अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप कर सकते हैं। अपनी छाप छोड़ें के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: यहाँ।
Sign Up