DistroKid अकाउंट एक ही व्यक्ति द्वारा, एक ही ईमेल एड्रेस और पासवर्ड के ज़रिए एक्सेस करने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं। एक ही DistroKid अकाउंट के लिए दो अलग-अलग लॉग-इन नहीं बनाए जा सकते।
अगर आप चाहते हैं कि आपके DistroKid अकाउंट को कोई और शख्स एक्सेस करे, तो उनके साथ आपको अपने अकाउंट का ईमेल और पासवर्ड शेयर करना होगा। सुरक्षा कारणों के चलते DistroKid आपको ऐसा करने का सुझाव नहीं देगा।
अगर अपने म्यूज़िक पर आप कोलैबोरेटर्स के साथ काम कर रहे हैं और अपने म्यूज़िक में आप उनके नाम के क्रेडिट डालना चाहते हैं या फिर अपनी कमाई के लिए ऑटोमेटिक स्प्लिट्स सेट-अप करना चाहते हैं, तो ये काम उन्हें अपने DistroKid अकाउंट का एक्सेस दिए बिना भी किया जा सकता है।
क्रेडिट ऐड करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013533774।
ऑटोमेटिक स्प्लिट्स सेट-अप करने के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013534394।
Sign Up