अपने अकाउंट का डाउनग्रेड प्रोसेस शुरू करने के लिए https://distrokid.com/account/ पर मौजूद अपने अकाउंट पेज पर जाकर नीचे मौजूद "मेम्बरशिप मैनेज करो" बटन पर क्लिक कर दें। वहाँ पहुँचकर आपको अपनी सब्सक्रिप्शन को डाउनग्रेड करने का ऑप्शन दिखाई दे जाएगा।
प्लीज़ ध्यान दें कि आपकी नई, छोटी सब्सक्रिप्शन डाउनग्रेड शेड्यूल करने के बाद पड़ने वाली रिन्यूअल की अगली तारीख से शुरू होगी। वो क्या है न, सब्सक्रिप्शन प्लान डाउनग्रेड एकदम से लागू नहीं होते। आपकी मौजूदा सब्सक्रिप्शन और उसके फ़ायदे रिन्यूअल की अगली तारीक़ तक जारी रहेंगे।
यहाँ ध्यान देने लायक बात ये है कि डाउनग्रेड करने का फ़ैसला करने पर डाउनग्रेड किये हुए प्लान के शुरू होते ही बेहतर सब्सक्रिप्शन प्लान के तहत उपलब्ध फ़ीचर्स से आप हाथ धो बैठेंगे। यानी कि Musician Plus या फिर Ultimate प्लान से स्विच करके Musician प्लान में आ जाने पर आप लेबल नेम चुनने और रिलीज़ डेट निर्धारित करने के साथ-साथ और भी ढेर सारे लाजवाब फ़ीचर्स का एक्सेस खो देंगे।
अपनी सब्सक्रिप्शन को डाउनग्रेड कैसे करें
अपनी सब्सक्रिप्शन को डाउनग्रेड करने के लिए https://distrokid.com/account/ पर मौजूद अपने अकाउंट पेज पर जाकर नीचे दिए "मेम्बरशिप मैनेज करो" बटन पर क्लिक कर दें। उसके बाद, "डाउनग्रेड करो" पर क्लिक कर दें।
इसके बाद खुलने वाले पेज पर आप उस प्लान को सिलेक्ट कर सकते हैं, जिस पर आप डाउनग्रेड करना चाहते हैं। अगर आप कोई ऐसा प्लान सिलेक्ट करते हैं, जिसके तहत आपके अकाउंट में इस्तेमाल हो रहे आर्टिस्टों के आँकड़े से कम आर्टिस्ट स्लॉट उपलब्ध हैं, तो ऐसे में नेक्स्ट स्टेप पर खुलने वाले पेज पर आप ये सिलेक्ट कर सकते हैं कि कौन-कौन से आर्टिस्टों को आप अपने अकाउंट में रखना चाहते हैं। डाउनग्रेड प्रोसेस हो जाने पर बाकी सभी आर्टिस्टों को आपके अकाउंट से हटा दिया जाएगा, और उनकी सभी रिलीज़ को सर्विसेस से डिलीट कर दिया जाएगा (बशर्ते उन्होंने अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा के लिए साइन-अप न किया हो)।
आप कौन-कौन से आर्टिस्टों को रखना चाहते हैं, इस बात का फ़ैसला करने के लिए इस पेज पर दिए आर्टिस्ट नेम/नेम्स के बगल में मौजूद बॉक्स को टिक कर दें। रखे जाने वाले आर्टिस्ट/आर्टिस्टों को सिलेक्ट कर लेने के बाद पेज के नीचे मौजूद आर्टिस्ट/आर्टिस्टों को रखने वाले बटन पर क्लिक करके अगले पेज पर चले जाएँ।
उसके बाद आप डाउनग्रेड को कन्फ़र्म करने वाले पेज पर पहुँच जाएँगे। इस पेज पर आपको वो नया प्लान दिखाई देगा, जिसमें आप डाउनग्रेड करने जा रहे हैं, आपके प्लान के शुरू होने की तारीख, और कौन-कौनसे आर्टिस्ट आपके अकाउंट में बने रहेंगे। डाउनग्रेड को कन्फ़र्म करने के लिए "(नए प्लान) पर डाउनग्रेड करो" बटन पर क्लिक कर दें।
शेड्यूल किए गए किसी डाउनग्रेड को कैंसल करना
अगर आपने कोई डाउनग्रेड शेड्यूल किया हुआ है और उसके बाद अपनी मौजूदा सब्सक्रिप्शन को आप जारी रखना चाहते हैं, तो https://distrokid.com/account/ पर मौजूद अपने अकाउंट पेज पर जाकर नीचे दिए "मेम्बरशिप मैनेज करो" बटन पर क्लिक करके उस शेड्यूल किये हुए डाउनग्रेड को आप रद्द कर सकते हैं। अगर आपने कोई डाउनग्रेड शेड्यूल किया हुआ है, तो इस शेड्यूल किये हुए डाउनग्रेड का आपको रिमाइंडर दिखाई दे जाएगा। वहाँ से डाउनग्रेड को कैंसल करने के लिए "डाउनग्रेड कैंसल करो" पर क्लिक कर दें।
किसी ऐसे आर्टिस्ट के रिलीज़ पेज पर होने पर आप डाउनग्रेड को कैंसल भी कर सकते है, जिसे रिन्यूअल की अगली तारीख पर डाउनग्रेड का प्रोसेस होते ही आपके अकाउंट से हटा दिए जाने के लिए शेड्यूल किया गया है। रिलीज़ पेज पर आपको बकाया डाउनग्रेड की नोटीफ़िकेशन और शेड्यूल किये हुए डाउनग्रेड को कैंसल करने वाला बटन दिखाई दे जाएगा।
Sign Up