हाई लेवल सिक्यूरिटी बरकरार रखने के लिए DistroKid एक 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया इस्तेमाल करता है, जिसके तहत किसी नए डिवाइस या फिर नए IP एड्रेस से लॉग-इन की कोशिश करते समय आपके DistroKid अकाउंट के रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस पर छः डिजिट का एक कोड भेजा जाएगा। अपना अकाउंट एक्सेस करने के लिए इस कोड को लॉग-इन स्क्रीन में एंटर किया जाना चाहिए।
प्लीज़ ध्यान दें कि DistroKid अकाउंटों में 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन को डिसेबल नहीं किया जा सकता।
2-स्टेप ऑथेंटिकेशन कोड नहीं मिले
अगर आपको 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन ईमेल नहीं आए, तो हो सकता है कि वो या तो आपके ईमेल अकाउंट के स्पैम फ़ोल्डर में जा रहे हों, या फिर उन्हें आपके ईमेल प्रोवाइडर द्वारा पूरी तरह से बाउंस किया जा रहा हो। अपने ईमेल प्रोवाइडर से संपर्क करके ये सुनिश्चित कर लें कि distrokid.com से आने वाले सभी ईमेल एक्सेप्ट किए भी जा रहे हैं या नहीं।
अकाउंट के लिए रेजिस्टर्ड ईमेल पते के इनबॉक्स का एक्सेस खो देने की वजह से अगर अब आप 2-स्टेप ऑथेंटिकेशन कोड्स को एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं, तो सहायता के लिए प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करके देखें।
Sign Up