iTunes के Instant Gratification फ़ीचर की बदौलत आपके फ़ैन्स किसी ट्रैक को रिलीज़ की उसकी तारीख से पहले ही (फ़टाफ़ट!) आपकी प्री-ऑर्डर रिलीज़ से डाउनलोड कर पाते हैं।
DistroKid के ज़रिए iTunes में अपनी एल्बम के लिए Instant Gratification सेट-अप करने का तरीका:
- DistroKid पर अपनी एल्बम को अपलोड करें।
- फ़्यूचर में रिलीज़ की कोई तारीख सेट करके (हमारा सुझाव है कि वो तारीख कम से कम 4 हफ़्ते बाद की होनी चाहिए) प्री-ऑर्डर को इनेबल कर दें (तरीका)।
- iTunes पर आपकी एल्बम अपलोड होकर लाइव होने के बाद इस फ़ॉर्म को भर दें।
प्लीज़ ध्यान दें कि अपनी Instant Gratification रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद अगर आप अपनी एडिट रिक्वेस्ट सबमिट करते हैं, तो वो Instant Gratification रिक्वेस्ट कैंसल हो जाएगी और आपको उसे दोबारा सबमिट करना होगा।
Instant Gratification की शर्तें
इस फ़ॉर्म को सबमिट करने से पहले प्लीज़ ये सुनिश्चित कर लें कि आपकी रिलीज़ Instant Gratification ट्रैक्स की कसौटियों पर खरी उतरती भी है या नहीं। Apple की Style Guide के अनुसार आपको इन पहलुओं पर विचार करके देख लेना चाहिए:
- बिक्री शुरू होने की तारीख को फ़्यूचर में उस प्री-ऑर्डर तारीख के कम से कम एक दिन बाद का होना चाहिए, जिस पर आप उस नए Instant Gratification ट्रैक को ऐड करने जा रहे हैं।
- सभी Instant Gratification ट्रैक्स या म्यूज़िक वीडियोज़ को किसी प्री-ऑर्डर क्षेत्र में बिक्री के लिए क्लियर कर दिया जाना चाहिए, नहीं तो वो उपलब्ध नहीं होंगे।
- किसी एल्बम के सभी Instant Gratification ट्रैक्स की कुल कीमत एल्बम की कीमत से कम से कम एक मिड-टियर गाने की कीमत जितनी कम होनी चाहिए। (यानी कि किसी रिलीज़ के 49% से ज़्यादा ट्रैक्स के लिए आप Instant Gratification को इनेबल नहीं कर सकते हैं।)
Sign Up