Spotify जैसी किसी स्ट्रीमिंग सर्विस पर अगर आपका म्यूज़िक DistroKid पर आपके द्वारा अपलोड की गई फ़ाइल से सुनने में कुछ अलग लग रहा है, तो इसके पीछे तेज़तर्रार डाउनलोड्स के लिए इस्तेमाल की गई कम्प्रेशन का हाथ हो सकता है। स्ट्रीमिंग प्रोसेस में रफ़्तार लाने के लिए कई स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ऑडियो फ़ाइलों को कंप्रेस कर देते हैं। दुर्भाग्य से, इसके चलते कंप्रेस्ड ऑडियो आपके द्वारा DistroKid पर अपलोड किए गए ट्रैक्स से सुनने में थोड़ा अलग लग सकता है।
जैसे-जैसे स्ट्रीमिंग सर्विसेस अनकंप्रेस्ड, "लॉसलेस" स्ट्रीमिंग को अपना रही हैं, वैसे-वैसे इस दिक्कत का आपको पहले से काफ़ी कम सामना करना पड़ेगा।
इस बीच, स्ट्रीमिंग ऐप्स के ज़रिए ही आमतौर पर लिसनर्स ऑडियो की साउंड क्वालिटी में निखार ला सकते हैं। उदाहरण के लिए Spotify ऐप (डेस्कटॉप या मोबाइल) में "Preferences" में जाकर पेड यूज़र्स "High Quality Streaming" को ऑन कर सकते हैं।
Sign Up