अपनी छाप छोड़ें एल्बम एक्स्ट्रा को किसी रिलीज़ में जोड़के ये सुनिश्चित किया जा सकता है कि अगर आपका क्रेडिट कार्ड रिजेक्ट हो जाने के कारण आपकी मेम्बरशिप पेमेंट एक्सपायर भी हो जाती है, तो भी उस रिलीज़ को DistroKid से हटाया नहीं जाएगा।
साथ ही, अगर आप अपनी DistroKid सब्सक्रिप्शन को कैंसल कर देते हैं, तो भी अपनी छाप छोड़ें एक्स्ट्रा वाली आपकी सभी रिलीज़ स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर उपलब्ध रहेगी।
अगर आपकी कोई एक्टिव सब्सक्रिप्शन है, तो किसी रिलीज़ के लिए इस एल्बम एक्स्ट्रा को चुनने से ये फ़ीचर आपकी सालाना मेम्बरशिप फ़ीस की जगह नहीं ले लेता, और न ही आपकी सभी रिलीज़ के लिए ये कोई वन-टाइम पेमेंट होती है। अगर अपनी सब्सक्रिप्शन को कैंसल करके अपनी सभी रिलीज़ को आप स्टोर्स और स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ में बनाए रखना चाहते हैं, तो अपनी सभी रिलीज़ के लिए आपको इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को चुन लेना चाहिए।
इस फ़ीचर को चुनने के लिए DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म में या फिर आपकी रिलीज़ के अपलोड हो जाने के बाद उसके रिलीज़ पेज पर जाकर अपनी छाप छोड़ें चेकबॉक्स को सिलेक्ट कर लें।
प्लीज़ ध्यान दें कि अपनी छाप छोड़ें फ़ीचर फ़िलहाल DistroVid अपलोड्स के लिए उपलब्ध नहीं है।
Sign Up