अगर आपके पास DistroKid का Musician Plus या Ultimate प्लान है, तो अपलोड फ़ॉर्म में जाकर iTunes और Amazon पर आप अपने ट्रैक या एल्बम का प्राइस बता सकते हैं।
अगर आप कोई प्राइस निर्धारित नहीं करते, तो आपके म्यूज़िक को उस टाइप की रिलीज़ (सिंगल, EP, या फिर एल्बम) के लिए स्टोर की डिफ़ॉल्ट प्राइसिंग पर बेच दिया जाएगा। उदाहरण के लिए, सिंगल्स को iTunes पर 99 सेंट्स में बेचा जाता है। iTunes जैसे स्टोर लंबाई में 10 मिनट से उपर के सिंगल्स के लिए ज़्यादा प्राइस भी सेट कर सकते हैं।
ध्यान दें कि आपके द्वारा निर्धारित किए गए प्राइस को हम iTunes और Amazonको भेज तो देंगे, लेकिन उस प्राइस को ओवरराइड करके अपना खुद का प्राइस सेट करने का उनके पास ऑप्शन फिर भी रहता है। इसके अलावा, आपके म्यूज़िक को सेल करने वाले और स्टोर (जैसे Qobuz) भी उस रिलीज़ टाइप के लिए प्राइसिंग-संबंधी अपने नियम-कायदों के आधार पर अपने स्टोर पर उस रिलीज़ की प्राइसिंग सेट कर देंगे।
अपलोड होने के बाद अपने म्यूज़िक के प्राइस में बदलाव करना
अपने म्यूज़िक को अगर आप पहले ही अपलोड कर चुके हैं और iTunes, Amazon या फिर Qobuz जैसे स्टोर्स में अगर आप उसकी प्राइसिंग में बदलाव करना चाहते हैं, तो प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
Sign Up