अगर आप DistroKid पर किसी गाने का DJ मिक्स या रीमिक्स अपलोड करना चाहते हैं, तो ध्यान दें कि ऐसा करने के लिए आपको सभी संबंधित पार्टियों की परमिशन लेनी होगी। हमारे प्लेटफ़ॉर्म पर मंज़ूर न किए गए सैंपल वाले गाने अपलोड नहीं किए जा सकते हैं।
आप अपनी रचनाओं के रीमिक्स बेझिझक अपलोड कर सकते हैं, फिर भले ही उन्हें आपने खुद रीमिक्स किया हो या किसी और रीमिक्सिंग आर्टिस्ट ने। लेकिन अगर आपने किसी और आर्टिस्ट के गाने को रीमिक्स किया है या फिर उसमें किसी और आर्टिस्ट का ओरिजिनल म्यूज़िक है, तो स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ को ओरिजिनल आर्टिस्ट की परमिशन की ज़रूरत होगी।
अपने गाने का रीमिक्स अपलोड करना
अगर आप अपने गाने का रीमिक्स अपलोड कर रहे हैं, तो आपको खुद को एक रीमिक्सर के तौर पर क्रेडिट देने की ज़रूरत नहीं है। ट्रैक की वर्शन इनफ़ॉर्मेशन के तौर पर आप सिर्फ़ "रीमिक्स" दे सकते हैं।
अपलोड फ़ॉर्म में रीमिक्स वर्शन इनफ़ॉर्मेशन जोड़ने के लिए गाने के शीर्षक में "वर्शन" इन्फ़ो ऐड करें? सेक्शन का इस्तेमाल करें। इस सेक्शन में "अन्य" सिलेक्ट करके "रीमिक्स" एंटर कर दें।
"गाने के शीर्षक का प्रीव्यू" सेक्शन के तहत आपको कुछ ऐसा शीर्षक दिखाई दे जाएगा: आपके गाने का शीर्षक (रीमिक्स)
किसी रीमिक्सिंग आर्टिस्ट के ज़रिए अपने गाने का रीमिक्स अपलोड करना
अगर किसी रीमिक्सिंग आर्टिस्ट के ज़रिए आप अपने गाने का रीमिक्स अपलोड कर रहे हैं, तो आपको सिर्फ़ "रीमिक्सर" रोल वाला कोई कोलैबोरेटर ऐड करना होगा। ऐसे में, ट्रैक के लिए आपको अलग से वर्शन इनफ़ॉर्मेशन नहीं देनी होगी।
अपलोड फ़ॉर्म में किसी ट्रैक के लिए कोई रीमिक्सिंग आर्टिस्ट ऐड करने के लिए गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे सेक्शन का इस्तेमाल करें। वहाँ पहुँचकर "हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो...)" को सिलेक्ट करके ड्रॉपडाउन मेन्यू में आर्टिस्ट रोल के तौर पर "रीमिक्सर" को सिलेक्ट कर दें। उसके बाद, आर्टिस्ट रोल के बगल में मौजूद बॉक्स में रीमिक्सिंग आर्टिस्ट का नाम एंटर कर दें।
गाने के शीर्षक का प्रीव्यू: वाले सेक्शन के नीचे आपको कुछ ऐसा दिखाई दे जाएगा: आपके गाने का शीर्षक (रीमिक्सिंग कलाकार रीमिक्स)
किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक का रीमिक्स अपलोड करना
अगर आप किसी और आर्टिस्ट के म्यूज़िक का रीमिक्स अपलोड कर रहे हैं, तो ऐसा करने के लिए आपको ओरिजिनल आर्टिस्ट की अनुमति लेनी होगी।
अगर ओरिजिनल आर्टिस्ट के गाने का रीमिक्स अपलोड करने के लिए उन्होंने आपको अनुमति दे दी है, तो अपलोड फ़ॉर्म के "आर्टिस्ट/बैंड नेम" सेक्शन में जाकर आपको ओरिजिनल आर्टिस्ट का नाम दर्ज करना होगा। ऐसा करने में एक आर्टिस्ट स्लॉट लग जाएगा। अगर आपको और आर्टिस्ट स्लॉट की ज़रूरत है, तो यहाँ जाकर आप अपने प्लान को अपडेट कर सकते हैं: https://distrokid.com/plan।
ट्रैक लेवल पर आपको अपने आर्टिस्ट नेम को "रीमिक्सर" आर्टिस्ट रोल के तौर पर ऐड करना होगा। अपलोड फ़ॉर्म में किसी ट्रैक के लिए खुद को एक रीमिक्सिंग आर्टिस्ट के तौर पर ऐड करने के लिए गाने के टाइटल में क्या आप फ़ीचर्ड आर्टिस्ट को जोड़ना चाहोगे सेक्शन का इस्तेमाल करें। वहाँ पहुँचकर " हाँ, ट्रैक के टाइटल में फ़ीचर्ड आर्टिस्ट्स को ऐड करो (स्पष्ट करो प्लीज़...)" को सिलेक्ट करके ड्रॉपडाउन मेन्यू में आर्टिस्ट रोल के तौर पर "रीमिक्सर" को सिलेक्ट कर लें। उसके बाद, आर्टिस्ट रोल के बगल में मौजूद बॉक्स में अपने आर्टिस्ट नेम को एंटर कर दें।
गाने के शीर्षक का प्रीव्यू: वाले सेक्शन के नीचे आपको कुछ ऐसा दिखाई दे जाएगा: ओरिजिनल सॉन्ग टाइटल (आपका आर्टिस्ट नेम रीमिक्स)
रीमिक्स के बारे में अहम जानकारी
ये ध्यान रखना ज़रूरी है कि रीमिक्स कवर सॉन्ग नहीं होते। अगर आप कोई रीमिक्स अपलोड कर रहे हैं, तो अपलोड फ़ॉर्म के "सॉन्गराइटर" सेक्शन में कवर सॉन्ग ऑप्शन को सिलेक्ट न करें।
Sign Up