जी नहीं, अपलोड करते समय आपको DistroKid को UPC या ISRC प्रोवाइड करने की ज़रूरत नहीं होती बशर्ते आपकी रिकॉर्डिंग को पहले से एक ISRC असाइन कर दिया गया हो (आपके खुद के द्वारा या फिर आपके लिए काम कर रहे किसी व्यक्ति/संस्था द्वारा)। ISRC गाइडलाइन्स के हिसाब से एक ISRC किसी रिकॉर्डिंग की पूरे जीवनकाल तक उसकी पहचान बना रहता है, और डिस्ट्रिब्यूटर, ओनरशिप, फ़ाइल टाइप आदि में बदलाव करने के बाद भी उसमें कोई बदलाव नहीं आता। आपकी रिकॉर्डिंग का ISRC है कि नहीं, अगर आपको ये जानने में मदद चाहिए, तो प्लीज़ इनसे संपर्क करें: स्थानीय ISRC एजेन्सी।
US ISRC एजेंसी ने DistroKid को ट्रैक्स के लिए ISRC असाइन करने का ज़िम्मा दिया है। अगर आपकी रिकॉर्डिंग को पहले से कोई ISRC असाइन नहीं किया गया है (चाहे आपके द्वारा या आपकी ओर से किसी और के द्वारा), तो DistroKid आपके द्वारा अपलोड किए गए हर गाने के लिए एक ISRC जेनरेट करेगा। यह बिल्कुल फ़्री और ऑटोमेटिक है।
अगर आपका Musician Plus या Ultimate अकाउंट है, तो आप अपना खुद का ISRC स्पेसिफ़ाई कर सकते हैं। अपने खुद के ISRC एंटर करने के बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर जाएँ: https://support.distrokid.com/hc/hi/articles/360013648993।
DistroKid पर अपलोड किए गए म्यूज़िक के लिए कोई कस्टम UPC स्पेसिफ़ाई नहीं किया जा सकता। DistroKid पर किए गए हर अपलोड के लिए एक यूनिक DistroKid UPC जेनरेट होता है।
Sign Up