DistroKid के ज़रिए अपलोड फ़ॉर्म में Pandora को सिलेक्ट करके बिना कोई पैसे दिए उसके लिए साइन-अप करें।
Pandora पर ऐसी कई सर्विसेस हैं, जिन पर आपके म्यूज़िक को पहुँचाने में हम आपकी मदद कर सकते हैं। वो सर्विस हैं:
- Pandora (फ़्री) - Pandora की ऐड-सपोर्टेड रेडियो सर्विस।
- Pandora Plus - Pandora की पेड (नो ऐड्स) रेडियो सर्विस।
- Pandora Premium - Pandora की पेड ऑन-डिमांड सर्विस, जो ज़्यादातर और स्ट्रीमिंग सर्विसेस की तरह काम करती है।
जैसे ही आपका अपलोड पूरा हो जाता है और आपका म्यूज़िक Pandora पर सबमिट हो जाता है, आपके म्यूज़िक को रिव्यु करके वो उसे अपने रेडियो प्रोग्रामिंग या फिर स्ट्रीमिंग सर्विस में एंटर कर देते हैं। इस बात की कोई गारंटी तो नहीं होती कि आपके म्यूज़िक को उनके कैटलॉग में शामिल किया जाएगा, लेकिन अगर Pandora को आपका म्यूज़िक पसंद आता है, तो उनकी सर्विसेस पर वो लाइव हो जाता है।
अपने म्यूज़िक को Pandora की सभी सर्विसेस पर उपलब्ध करवाने के लिए आपके म्यूज़िक के Pandora पर सबमिट हो जाने के बाद अपने Pandora AMP आर्टिस्ट अकाउंट को क्लेम करना न भूलें।
अपने Pandora AMP Artist अकाउंट को क्लेम करना
Pandora पर आपका म्यूज़िक डिलीवर हो जाने के बाद अपना Pandora AMP आर्टिस्ट अकाउंट क्लेम करने के लिए https://amp.pandora.com/login पर जाएँ। Pandora AMP को एक्सेस करने के लिए Pandora अकाउंट ज़रूरी होता है, लेकिन आप कभी भी फ़्री में रजिस्टर कर सकते हैं।
Sign Up