इलेक्ट्रॉनिक जॉनर में सभी DistroKid रिलीज़ के लिए एक एल्बम एक्स्ट्रा के तौर पर DistroKid की ओर से आपको मिलती है Beatport पर डिस्ट्रीब्यूशन। Beatport डिस्ट्रीब्यूशन में हर महीने $9.99 का खर्चा आता है, और इसके तहत अपने DistroKid अकाउंट के सभी आर्टिस्टों के लिए आपको मिलती है अनलिमिटेड डिस्ट्रीब्यूशन। अगर किसी एक रिलीज़ के लिए आप पहले ही इस एक्स्ट्रा फ़ीचर को खरीद चुके हैं, तो Beatport डिस्ट्रीब्यूशन आपकी पुरानी और आने वाली इलेक्ट्रॉनिक रिलीज़ के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध हो जाएगा।
अपने म्यूज़िक को Beatport को भेजने के लिए इलेक्ट्रॉनिक जॉनर और उचित सब-जॉनर सिलेक्ट करके अपने म्यूज़िक को DistroKid पर अपलोड कर दें।
इलेक्ट्रॉनिक जॉनर और सब-जॉनर को सिलेक्ट करने के बाद DistroKid के बाकी के लाजवाब एल्बम एक्स्ट्राज़ के साथ-साथ "एक्स्ट्राज़" सेक्शन में Beatport अनलिमिटेड अपलोड्स एल्बम एक्स्ट्रा भी आपके लिए उपलब्ध हो जाएगा।
प्लीज़ ध्यान दें कि हाल ही में Beatport ने इलेक्ट्रॉनिक (हिप हॉप) और इलेक्ट्रॉनिक (रेगे/डांसहॉल) रिलीज़ स्वीकार करना बंद किया है क्योंकि इन्हें Beatsource पर शिफ़्ट करने जा रहे हैं। अगर आपकी रिलीज़ इन्हीं सबजॉनरों के तहत आती है, तो उन्हें Beatsource पर पहुँचाने के लिए मदद पाने के लिए नीचे दाईं ओर मौजूद चैट विजेट के ज़रिए हमसे संपर्क करें।
Sign Up