एक ही ISRC का एक से ज़्यादा DistroKid अकाउंटों में इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। कई कारणों के चलते, जिनमें से कुछ तो हमारे बस से बिल्कुल ही बाहर हैं (जलेबी जैसी टेढ़ी-मेढ़ी बात करने के लिए हम माफ़ी चाहेंगे), एक ही ISRC का इस्तेमाल करके एकाधिक DistroKid यूज़र्स म्यूज़िक अपलोड नहीं कर सकते।
लेकिन आपके लिए हमारे पास एक खुशखबरी है! DistroKid उन डिस्ट्रीब्यूटर्स में से एक है, जिनके प्लेटफ़ॉर्म पर किसी ट्रैक से होने वाली अपनी समूची अर्निंग्स (या फिर उसके हिस्से को) किसी और DistroKid मेम्बर को आसानी से भेजी जा सकती हैं।
अगर किसी की रिलीज़ की ओनरशिप को आप किसी और को मूव या ट्रांसफ़र करने जा रहे हैं, तो DistroKid के "स्प्लिट्स" फ़ीचर का इस्तेमाल करके सिलेक्टेड ट्रैक/ट्रैक्स से आप अपनी 100% अर्निंग्स (या फिर अपनी मनचाही परसेंट) को अपने नए DistroKid अकाउंट में भेज सकते हैं।
इससे ये पक्का हो जाता है कि ISRC समेत आपका सारे का सारे मेटाडेटा वैसे का वैसा ही रहे। इसका एक और फ़ायदा ये होता है कि आपके मौजूदा स्टैट्स और प्लेलिस्ट पोज़ीशनों में कोई बदलाव नहीं आता।
Sign Up