अगर आप अपने मौजूदा DistroKid अकाउंट में लॉग-इन करने की कोशिश कर रहे हैं और लॉग-इन करने के बाद आपसे कोई प्लान चुनने के लिए कहा जा रहा है, तो हो सकता है कि आप अपने मौजूदा अकाउंट के रेजिस्टर्ड ईमेल एड्रेस से नहीं, बल्कि किसी और ईमेल एड्रेस से लॉग-इन कर रहे हों।
आमतौर पर इसका मतलब ये होता है कि या तो आपने किसी और ईमेल एड्रेस से साइन-अप किया है, या फिर लॉग-इन करते समय ईमेल में कोई गलती की है। प्लीज़ कन्फर्म करें कि आप सही ईमेल का इस्तेमाल कर रहे हैं और दोबारा कोशिश करके देखें।
अपने DistroKid अकाउंट में अगर आप किसी सोशल साइन-इन अकाउंट (Apple, Google, Facebook) के ज़रिए साइन-इन कर रहे हैं और इनमें से किसी भी सोशल अकाउंट को अपने DistroKid अकाउंट से आपने पहले लिंक नहीं किया था, तो हो सकता है कि सोशल साइन-इन के ज़रिए लॉग-इन करते समय आपके मौजूदा अकाउंट से अलग कोई नया अकाउंट बन गया हो। इस बात की ज़रा-सी भी गुंजाइश होने पर उस अकाउंट से लॉग-आउट करके आप सीधे अपने ईमेल पते और पासवर्ड से साइन-इन करने की कोशिश करके देख सकते हैं।
अगर आपको याद नहीं कि आपने किस ईमेल से साइन-अप किया था, तो सहायता के लिए प्लीज़ हमारी सपोर्ट टीम से संपर्क करें।
Sign Up