Spotify पर आपके म्यूज़िक को किसी Canvas (लूपिंग वीडियो) में ऐड करने का एक्सेस दिलवाने में DistroKid आपके काम आ सकता है – Spotify for Artists के ज़रिए अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम करने वाले सभी DistroKid आर्टिस्टों के लिए Canvases ऐड करने का फ़ीचर उपलब्ध रहता है। Canvases के साथ आप अपने सुनने वालों के अनुभव में चार चाँद लगा सकते हैं। वो ऐसे, कि Spotify मोबाइल ऐप पर जब वो आपका म्यूज़िक सुनते हैं, तो उन्हें लूपिंग वीडियो भी दिखाई देने लगते हैं।
DistroKid के ज़रिए अगर आप Spotify को अपना म्यूज़िक डिलीवर कर चुके हैं लेकिन Spotify पर अभी तक आपने अपने आर्टिस्ट पेज को क्लेम नहीं किया है, तो इंस्टेंट एक्सेस पाने के लिए DistroKid में साइन-इन करके https://distrokid.com/spotify पर जाएँ।
Spotify for Artists में अपना Canvas ऐड करना
अपने Spotify for Artists अकाउंट के "Video & Visuals" सेक्शन में जाकर अपने म्यूज़िक में Canvases ऐड किए जा सकते हैं।
एक Spotify Canvas ऐड करने के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए Spotify के इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.spotify.com/us/artists/article/adding-a-canvas।
Sign Up