छुट्टियों के सीज़न के दौरान DistroKid का ज़्यादातर स्टाफ़ उपलब्ध नहीं रहता है। ऐसा खासकर थैंक्सगिविंग वर्क वीक, क्रिसमस की छुट्टियों के पहले वाले हफ़्ते, और नए साल के दिन होता है।
हमारी कोशिश रहती है कि हम आपकी रिक्वेस्ट का जल्द से जल्द जवाब दें! आमतौर पर किसी रिक्वेस्ट का हम 24 घंटे के अंदर-अंदर जवाब दे देते हैं, लेकिन छुट्टियों के दौरान फ़ॉलो-अप करने में हमें 2-7 दिन का समय लग सकता है।
छुट्टियों के दौरान हमारे कई सारे सर्विस पार्टनर्स का ज़्यादातर स्टाफ़ उपलब्ध नहीं रहता है, जिससे रिलीज़ की तारीखें प्रभावित हो सकती हैं।
हमारे सर्विस पार्टनर्स ने छुट्टियों के दौरान के लिए एक डिलीवरी कैलेंडर शेयर किया है ताकि आर्टिस्ट उसी हिसाब से अपनी रिलीज़ भी प्लान कर सकें।
अपने म्यूज़िक को अगर आप 28 नवंबर 2025 और 2 जनवरी 2026 के बीच रिलीज़ करना चाहते हैं, तो नीचे दी गई इन डिलीवरी डेडलाइनों का ध्यान रखें, प्लीज़।
यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी डिलीवरियाँ सेवाओं को रात 11:59 बजे PST तक प्राप्त हो जाएँ, अपने म्यूज़िक को आपको कम से कम दो हफ़्ते पहले अपलोड कर देना चाहिए। लेकिन अपनी रिलीज़ की तारीख से 3-4 हफ़्ते पहले अपलोड करने से आपकी डिलीवरी की तारीख भी सुनिश्चित हो जाएगी और आपकी रिलीज़ बिना किसी दिक्कत के लाइव भी हो जाएगी।
| रिलीज़ की तारीख | डिलीवरी डेडलाइन |
|---|---|
| 28 नवंबर 2025 | 21 नवंबर 2025 |
| 5 दिसंबर 2025 | 28 नवंबर 2025 |
| 12 दिसंबर 2025 | 5 दिसंबर 2025 |
| 19 दिसंबर 2025 | 12 दिसंबर 2025 |
| 26 दिसंबर 2025 | 19 दिसंबर 2025 |
| 2 जनवरी 2026 | 26 दिसंबर 2025 |
मुमकिन है कि इन समय-सीमाओं के बाद डिलीवर किया गया म्यूज़िक रिलीज़ की वांछित तारीख पर उपलब्ध न हो।
आपके धैर्य की हम सराहना करते हैं, और हम आशा करते हैं कि आपकी छुट्टियाँ हँसी-ख़ुशी और सुरक्षित बीतें!
Sign Up