अगर आपको लगता है कि DistroKid के द्वारा डिस्ट्रीब्यूट किया हुआ म्यूज़िक आपके कॉपीराइट का उल्लंघन करता हो, तो प्लीज़ इस लिंक पर जाकर DMCA टेकडाउन रिक्वेस्ट सबमिट कर दें: यहाँ।
किसी कॉपीराइट क्लेम के चलते अगर आपका कॉन्टेंट DistroKid से हटा दिया गया था, और आपके हिसाब से ये किसी गलतफ़हमी या गलती के चलते हुआ था, तो इस लिंक पर जाकर आप एक काउंटर क्लेम सबमिट कर सकते हैं: यहाँ।
अगर आपके कॉन्टेंट को DistroKid से नहीं, बल्कि किसी और सर्विस से अपलोड किया गया था:
आपके म्यूज़िक को किसी ने DistroKid की बजाए किसी और सर्विस के ज़रिए अपलोड किया है, तो हम खुद तो आपकी कोई मदद नहीं कर पाएँगे। हाँ, आपके पास और विकल्प ज़रूर हैं! आप उस दूसरे डिस्ट्रीब्यूटर से सीधे संपर्क कर सकते हैं, या फिर हर स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर DMCA की टेकडाउन रिक्वेस्ट सबमिट कर सकते हैं।
💡 टिप: किसी ट्रैक या एल्बम के डिस्ट्रीब्यूटर को कैसे ढूँढें:
℗ और © लाइनों के साथ-साथ स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्मों पर "और जानकारी" वाला सेक्शन चेक करके देख लें:
- YouTube पर "Provided to YouTube by" लाइन अक्सर डिस्ट्रीब्यूटर के लिए इस्तेमाल की जाती है
- अगर आपको "123456 Records DK" या वैसी कोई लाइन दिखाई देती है, तो इसका मतलब ये हो सकता है कि उस कंटेंट को DistroKid ने डिस्ट्रीब्यूट किया था।
- DMCA क्लेम्स के लिए संपर्क जानकारी को ज़्यादातर डिस्ट्रीब्यूटर और लेबल अपनी नियम और शर्तों में डाल देते हैं, जिसका लिंक उनकी वेबसाइट के नीचे दिया होता है।
Sign Up