DistroKid Spotlight एक कॉन्टेस्ट होता है, जैसे कोई रैप बैटल या फिर बैंड बैटल, जहाँ गानों को आमने-सामने रख दिया जाता है ताकि सुनने वाले अपने फ़ेवरेट गाने के लिए वोट कर सकें। इन मैच-अप्स में जीतने वालों को हमारी कई खास DistroKid Spotify प्लेलिस्टों में से एक में जगह मिलती है, जिनमें से कुछ के तो हज़ारों फ़ॉलोअर्स भी होते हैं! क्योंकि वोट डालने के लिए रेजिस्ट्रेशन की कोई ज़रूरत नहीं होती, इसलिए इन मैच-अप्स में सिर्फ़ DistroKid मेम्बर्स ही नहीं, बल्कि कोई भी वोट कर सकता है।
ये रहे Playlist Spotlight के कुछ नियम:
- आर्टिस्ट कभी भी किसी गाने को सबमिट या डिलीट कर सकते हैं
- कॉन्टेस्ट के दौरान किसी आर्टिस्ट का सिर्फ़ एक ही गाना उसमें भाग ले सकता है
- किसी गाने को कई बार प्लेलिस्टों में जोड़ा जा सकता है
- वोटों की गिनती करते समय एक ही शख्स द्वारा डाले गए डुप्लिकेट वोट हटा दिए जाते हैं
- प्लेलिस्ट हर हफ़्ते अपडेट होती है और वोटों को रिसेट करके ज़ीरो कर दिया जाता है
- सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले गानों को DistroKid Spotify प्लेलिस्ट में ऐड किया जाता है
DistroKid Spotlight के नियमों के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें। प्लेलिस्टों को हम हर हफ़्ते अपडेट करते हैं, इसलिए ये चेक करते रहें कि आपके मैच-अप हो जाने के बाद आपके ट्रैक को सिलेक्ट किया गया है या नहीं!
Spotlight मैच-अप्स के लिए अपने ट्रैक को सबमिट करना
आइए जानते हैं कि अपने ट्रैक को Playlist Spotlight में ऐड करवाकर बाकी गानों से आप उसका मैच-अप कैसे करवा सकते हैं:
- सबसे पहले, अपना गाना सबमिट करने के लिए https://distrokid.com/spotlight/submit/ पर जाएँ।
- उस आर्टिस्ट को सिलेक्ट कर लें, जिसे आप Playlist Spotlight को सबमिट करना चाहते हैं। अपने अकाउंट में मौजूद हर आर्टिस्ट के लिए आप एक गाना सबमिट कर सकते हैं।
- अपने मनचाहे ट्रैक को सिलेक्ट कर लें। Spotify पर फ़िलहाल लाइव गाने ही यहाँ दिखेंगे।
- प्रीव्यू क्लिप के शुरू होने के टाइम को सिलेक्ट कर लें। मैच-अप में आपका ट्रैक इसी टाइमस्टैम्प पर शुरू होगा, इसलिए गाने के सबसे अच्छे हिस्से को चुनना न भूलें!
- Spotify से कनेक्ट करके Spotlight प्लेलिस्टों को फ़ॉलो करने के लिए "SPOTIFY से कनेक्ट करो" बटन पर क्लिक कर दें।
Playlist Spotlight मैच-अप्स के लिए किसी ट्रैक को सबमिट करने के बाद अपने आर्टिस्ट्स के लिए सबमिट किए गए हर ट्रैक को देखने, अपने फ़ैन्स के साथ शेयर करने के लिए लिंक पाने, या फिर उस ट्रैक को डिलीट करने (ऐसा करने के लिए ट्रैक के नीचे मौजूद कूड़ेदान वाले आइकन के बगल में दिखाई देने वाले डिलीट बटन पर क्लिक कर दें) के लिए आप https://distrokid.com/spotlight/me पर जा सकते हैं।
Playlist Spotlight मैच-अप्स के लिए वोट डालना
आपका गाना सबमिट हो जाने पर अपने ट्रैक के लिए अपने फ़ैन्स से वोट करने के लिए कहने के लिए आपको एक लिंक आएगा। हर हफ़्ते सबसे ज़्यादा वोट पाने वाले ट्रैक्स को यहाँ रखा जाएगा: DistroKid Spotify प्लेलिस्ट।
प्लीज़ ध्यान दें कि हर मैच-अप के लिए आपका हर फ़ैन सिर्फ़ एक ही वोट डाल सकता है।
जीतने के लिए आपको कितने वोट चाहिए, इसका कोई तय आँकड़ा नहीं होता – जीतने के लिए आपको बस अपने प्रतिद्वंदी से ज़्यादा वोट हासिल करने होते हैं। ज़्यादा से ज्यादा वोट पाने के लिए उस लिंक को शेयर करके अपने फ़ैन्स के बीच आप उसका प्रमोशन कर सकते हैं। अगर अपने वीकली मैच-अप में आप जीत नहीं पाते, तो अगले हफ़्ते आपको मिलता है एक ब्रैंड न्यू मैच-अप के साथ-साथ एक और मौका।
Sign Up