आपकी ओरिजिनल मास्टर रिकॉर्डिंग की साउंड को Tidal डिलीवर करता है, तो अपनी मास्टर ऑडियो फ़ाइल को WAV, FLAC, या फिर AIFF फ़ाइल फ़ॉर्मेट में अपलोड करना न भूलें। अपलोड कम से कम 16-bit और 44.1 kHz के होने चाहिए – बल्कि हम तो आपको इससे भी बेहतर रेज़ोल्यूशन रखने का सुझाव देंगे ताकि Tidal के फ़ीचर्स का आप भरपूर फ़ायदा उठा सकें। DistroKid पर अपनी रिलीज़ अपलोड करने के बाद जब आपकी ऑडियो फ़ाइलें ज़रूरी कसौटियों पर खरी उतर जाएँगी, तो Tidal अपने प्लेटफ़ॉर्म पर उस बैज को आपके म्यूज़िक में ऐड कर देगा।
अगर अपने म्यूज़िक को आप Tidal पर "MAX" क्वालिटी बैज दिलवाना चाहते हैं, तो आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपकी ऑडियो फ़ाइलें 24-bit की हों, और उनका सैंपल रेट 44.1 kHz से ज़्यादा हो (192 kHz तक)। क्वालिटी की इस कसौटी पर खरी उतरने वाली फ़ाइलों के लिए Tidal पर "MAX" बैज दिखाई देगा।
Tidal पर अगर आपको "हाई" क्वालिटी बैज पाना है, तो आपको ये सुनिश्चित करना होगा कि आपके द्वारा अपलोड की गईं फ़ाइलें 16-bit और 44.1 kHz की हैं। DistroKid पर किए गए अपलोड्स के लिए आमतौर पर इसी क्वालिटी के इस्तेमाल का सुझाव दिया जाता है।
Tidal की बैजिंग स्पेसिफ़िकेशन्स के बारे में और जानने के लिए:
https://support.tidal.com/hc/en-us/articles/17412130162961-HiRes-FLAC-audio।
Sign Up