TikTok से होने वाली कमाई उस आर्टिस्ट के म्यूज़िक का इस्तेमाल कितने वीडियो में हुआ है इस पर निर्भर करती है, न कि उन वीडियो की स्ट्रीम्स पर। मौजूदा रेट्स के बारे में जानकारी के लिए थोड़ी-बहुत रिसर्च करके देख लें और/या TikTok के FAQ चेक कर लें। ध्यान दें कि समय के साथ रेट्स में बदलाव या उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं। दरअसल ये इस बात पर निर्भर करता है कि सभी आर्टिस्ट की कुल कितनी स्ट्रीम्स हुई हैं, वो स्ट्रीम्स कौन-कौन से इलाकों में हुई हैं, वगैरह-वगैरह।
आपको तो पता ही है, आपकी स्ट्रीम्स/सेल्स के बदले स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ से मिली आपकी 100% कमाई को बैंकिंग फ़ीस/लागू टैक्स काटकर DistroKid आपकी झोली में डाल देता है। उनके रेट्स पर हमारा कोई बस नहीं है, और उनमें फ़ेरबदल करना हमारे हाथ में नहीं है। हम तो बस स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ से मिली पाई-पाई आपके अकाउंट में डाल देते हैं।
Sign Up