Spotify में एक काउंटडाउन पेज, फैन्स को एक ही पेज में आपके आगामी रिलीज़ को प्री-सेव करने, ट्रैकलिस्ट प्रीव्यू करने, क्लिप देखने, मर्चेंडाइज खरीदने और इसके रिलीज़ के लिए एक काउंटडाउन टाइमर देखने की अनुमति देता है।
Spotify काउंटडाउन पेज को DistroKid के माध्यम से सेट-अप करना संभव नहीं है। ऐसा करने के लिए, आपको यहाँ लॉग-इन करना होगा: Spotify for Artists वेबसाइट के माध्यम से।
Spotify काउंटडाउन पेज के लिए पात्रता
आप Spotify Countdown Pages की शर्तों पर खरे उतरते हैं या नहीं, इसका फ़ैसला पूरी तरह से Spotify पर निर्भर करता है। लेटेस्ट शर्तों को देखने के लिए प्लीज इस लिंक पर जाएँ: https://support.spotify.com/us/artists/article/countdown-pages.
Spotify Countdown Page बनाना
अगर Spotify for Artists के Countdown पेजों की कसौटियों पर आपका आर्टिस्ट पेज खरा उतरता है, तो आने वाली अपनी किसी रिलीज़ के लिए एक Countdown Page बनाने के लिए आप इन स्टेप्स का पालन कर सकते हैं:
- वेबसाइट पर जाकर Spotify for Artists पर लॉग-इन करें।
- "म्यूज़िक" टैब में जाकर "अपकमिंग" को सिलेक्ट कर लें।
- रिलीज़ सिलेक्ट करके "शुरू करो" पर क्लिक कर दें।
- Clips अपलोड करके अपने मर्चेंडाइज़ को टैग कर दें।
- रिव्यु करके पब्लिश करें।
Sign Up