आर्टिस्ट नेम या रिलीज़ टाइटल के अनुसार सर्विसेज़ पर अपने DistroVid वीडियो को सर्च करने पर भी अगर वो आपको नहीं मिल रहा, तो उसकी ये वजहें हो सकती हैं:
- हो सकता है आपका वीडियो अभी तक लाइव न हुआ हो। अगर आपने फ़्यूचर की कोई रिलीज़ डेट सेट की है, तो उस रिलीज़ डेट तक किसी भी सर्विस पर आप उस वीडियो को लोकेट नहीं कर पाएँगे। किसी वीडियो को लाइव होने में कितना वक्त लगता है, इस बारे में और जानने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: इस आर्टिकल।
- हो सकता है कि उस सर्विस के वीडियो सभी क्षेत्रों में उपलब्ध न हों। अपने वीडियो को अगर आपने DistroVid पर अपलोड करके उसे Spotify को भेज दिया है, तो प्लीज़ ध्यान दें कि Spotify पर मौजूद वीडियो फ़िलहाल अमेरिका में उपलब्ध नहीं हैं।
- सर्विसेज़ आपके आर्टिस्ट नेम को इंडेक्स कर रही हैं। इंडेक्स हो जाने तक मुमकिन है कि आपका आर्टिस्ट नेम सर्च परिणामों में दिखाई न दे, फिर भले ही आपका म्यूज़िक लाइव ही क्यों न हो चुका हो। इस प्रक्रिया को सर्विसेज़ अंदरूनी तौर पर सम्हालती हैं, और आमतौर पर रिलीज़ के बाद इसमें ज़्यादा समय भी नहीं लगता।
- आपका वीडियो टाइटल काफ़ी कॉमन है। अगर आपके गाने का टाइटल काफ़ी कॉमन है, जैसे कि "Home", तो मुमकिन है कि रैंकिंग में पॉपुलर बाकी गानों के मुकाबले सर्च रिज़ल्ट में वो टॉप पर दिखाई न दे।
Sign Up