जी हाँ—AI टूल्स द्वारा बनाए गए म्यूज़िक को DistroKid स्वीकार करता है, पर इसके कुछ नियम हैं।
DistroKid पर अपलोड किया गया म्यूज़िक, चाहे AI टूल से बनाया जाए या नहीं, स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ के कॉन्टेंट गाइडलाइन्स को फ़ॉलो करना चाहिए।
इसका मतलब ये, कि:
- इसके राइट्स आपके पास हों। इस म्यूज़िक के 100% राइट्स आपके पास ही होने चाहिए, जिनमें AI टूल्स से बनाए हुए म्यूज़िक के साथ-साथ उसके सैम्पल्स और लिरिक्स वगैरह को डिस्ट्रीब्यूट करने के कानूनी राइट्स भी शामिल हैं।
- कोई नक़ल नहीं। आपका म्यूज़िक किसी की आवाज़, पहचान या उनकी छवि की नक़ल बिना उनकी परमिशन के नहीं कर सकता।
- ये कोई बड़े पैमाने पर जनरेटेड स्पैम नहीं होना चाहिए। सिर्फ गेम स्ट्रीमिंग एल्गोरिथम और आम तरह के कॉन्टेंट से प्लेटफॉर्म्स को भरने के लिए बनाया गया म्यूज़िक स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ कि पॉलिसियों का उल्लंघन करता है।
- किसी और के अधिकारों का हनन नहीं होना चाहिए। आपकी रिलीज़ किसी और के अधिकारों का उल्लंघन या हनन नहीं कर सकती।
ध्यान रहे कि स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ अपनी गाइडलाइन्स का पालन न करने वाली रिलीज़ों को रिजेक्ट कर सकती है या हटा सकती है।
Sign Up