DistroVid के साथ अपने म्यूज़िक वीडियोज़ को आप Spotify पर डिस्ट्रीब्यूट करवा सकते हैं।
Spotify पर अपना म्यूज़िक पहुँचाने के लिए DistroVid पर कोई म्यूज़िक वीडियो अपलोड करते समय डिस्ट्रीब्यूशन के लिए स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ की लिस्ट के टॉप पर मौजूद "Spotify" चेकबॉक्स को सिलेक्ट करना न भूलें।
Spotify पर पहले ही रिलीज़ हो चुके DistroVid वीडियो ऐड करने का तरीका:
- DistroVid पर साइन-इन करों
- अपने वीडियो पेज पर जाएँ
- अपने वीडियो पर क्लिक करो
- "और स्टोर्स में डालो" पर क्लिक कर दें
- पॉप्युलेट होने वाली लिस्ट में से "Spotify" को सिलेक्ट कर लें।
प्लीज़ ध्यान दें कि Spotify पर डिलीवरी के लिए सिलेक्ट किए गए वीडियोज़ को Spotify द्वारा "प्रीमियम वीडियो क्वालिटी" के लिए रिव्यु किया जाता है। अपने वीडियो को इस फ़ीचर के लिए साइन-अप करवाना इस बात की कोई गारंटी नहीं होता कि वो स्वीकार किया जाएगा और लाइव हो ही जाएगा।
साथ ही, प्लीज़ इस बात का भी ध्यान रखें कि Spotify पर अगर आपका गाना हटा या बदल दिया जाता है, तो आपका वीडियो भी हटा दिया जाएगा।
Spotify पर अपने म्यूज़िक वीडियोज़ को पहुँचाने के बारे में और जानने के लिए यहाँ क्लिक करें: https://distrokid.com/resources/get-music-video-on-spotify।
Spotify पर म्यूज़िक डिलीवरी की शर्तें
Spotify पर भेजे जाने के लिए किसी म्यूज़िक वीडियो को इन कसौटियों पर खरे उतरना चाहिए:
- अगर वो वीडियो कोई लाइव परफ़ॉर्मेन्स वीडियो नहीं है, तो उस ट्रैक की ऑडियो रिलीज़ को भी आपने DistroKid के ज़रिए ही डिस्ट्रीब्यूट करवाया होना चाहिए, और उसका आर्टिस्ट नेम और ट्रैक टाइटल भी एकदम मैच होने चाहिए।
- वो म्यूज़िक वीडियो किसी कवर सॉन्ग के लिए नहीं है।
- वो म्यूज़िक वीडियो कोई लिरिक वीडियो नहीं है।
Spotify पर लाइव परफ़ॉर्मेन्स म्यूज़िक वीडियो डिलीवर करना
DistroVid के ज़रिए Spotify पर डिलीवरी के लिए लाइव परफ़ॉर्मेन्स वीडियो भी योग्य होते हैं, फिर भले ही उस वीडियो का ऑडियो DistroKid के ज़रिए रिलीज़ न किया गया हो।
Spotify पर लाइव परफ़ॉर्मेन्स म्यूज़िक वीडियो डिलीवरी के सिलसिले में इन बातों का प्लीज़ ध्यान रखें:
- लाइव परफ़ॉर्मेन्स वीडियोज़ सिर्फ़ एक ही गाने के होने चाहिए। आप जिस वीडियो को अपलोड करना चाह रहे हैं, अगर उसकी एक ही परफ़ॉर्मेन्स में एक से ज़्यादा गाने हैं, तो हर गाने के लिए उस गाने की परफ़ॉर्मेन्स को प्लीज़ अलग-अलग वीडियो में ब्रेक कर के उन्हें अलग-अलग अपलोड कर दें।
- कवर सॉन्ग्स के लाइव परफ़ॉर्मेन्स वीडियो फ़िलहाल DistroKid पर सपोर्टेड नहीं हैं।
Sign Up