माफ़ करना, लेकिन किसी रिलीज़ के लिए डिलीट रिक्वेस्ट सबमिट करने के बाद उसे कैंसल नहीं किया जा सकता।
अगर आपने गलती से किसी रिलीज़ को डिलीट कर दिया, तो हमारे कुछ फ़ीचर्स के ज़रिए आप उसे फ़टाफ़ट दोबारा अपलोड कर सकते हैं:
- सभी अपलोड का हम आपके DistroKid Vault में बैक-अप ले लेते हैं। उसे एक्सेस करने के लिए https://distrokid.com/vault पर जाएँ। किसी रिलीज़ की Vault एंट्री में उसकी आर्टवर्क फ़ाइल, ऑडियो फ़ाइल/फ़ाइलों और ISRC इनफ़ॉर्मेशन के साथ-साथ और भी कई सारी चीज़ें होती हैं।
- उस रिलीज़ के दोबारा अपलोड होते ही https://distrokid.com/credits पर जाकर अपने किसी भी मौजूदा ट्रैक से आप क्रेडिट इम्पोर्ट कर सकते हैं। वहाँ पहुँचकर "नया ऐड करो..." पर क्लिक करके "किसी और गाने से क्रेडिट्स इम्पोर्ट करो..." को सिलेक्ट कर लें।
Sign Up