Spotify को डिलीवरी करके अपने Spotify आर्टिस्ट पेजों का इंस्टेंट एक्सेस पाने में DistroKid आर्टिस्टों की मदद तो कर सकता है, लेकिन अपने Spotify यूज़र अकाउंट में लॉग-इन करने में आने वाली दिक्कतों में DistroKid आपकी कोई सहायता नहीं कर सकता।
अगर आपको अपनी Spotify यूज़र अकाउंट इनफ़ॉर्मेशन याद नहीं आ रही और अकाउंट में लॉग-इन करने में मदद चाहिए, तो मदद पाने के लिए आप Spotify सपोर्ट सेंटर पर जा सकते हैं: https://support.spotify.com।
अपना Spotify पासवर्ड रिसेट करना या फिर अपना Spotify ईमेल बदलना
आपके पर्सनल Spotify यूज़र अकाउंट में DistroKid न तो पासवर्ड रिसेट कर सकता है और न ही उसके ईमेल एड्रेस को बदल सकता है। अपना Spotify पासवर्ड या ईमेल एड्रेस बदलने में अगर आपको मदद चाहिए, तो इस लिंक पर क्लिक करके सहायता पाएँ: support.spotify.com।
फिर भी आपको एक Spotify यूज़र अकाउंट क्यों चाहिए होता है
Spotify for Artists को एक्सेस करने के लिए एक Spotify यूज़र अकाउंट अनिवार्य होता है, और उस यूज़र अकाउंट को आपको सीधे Spotify पर ही बनाना होता है। Spotify for Artists को एक्सेस करके आप अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल बना सकते हैं, प्लेलिस्टों में गाने पिच कर सकते हैं, और अपने स्टैट्स देख सकते हैं।
DistroKid क्या कर सकता है
आपकी पहली रिलीज़ के लाइव होने के बाद DistroKid अपनी Spotify for Artists प्रोफ़ाइल को क्लेम करने की प्रक्रिया को फ़ास्ट-ट्रैक कर सकता है। इससे अपने आप ही कोई नया Spotify यूज़र अकाउंट नहीं बन जाता – क्लेम करते टाइम अगर आपका कोई Spotify यूज़र अकाउंट नहीं है, तो आप फ़्री में भी एक अकाउंट बना सकते हैं।
Sign Up