अपने Dolby Atmos मिक्स्ड म्यूज़िक को DistroKid मेम्बर Apple Music, Tidal, और Amazon पर आसानी से डिस्ट्रीब्यूट कर सकते हैं।
DistroKid के अपलोड फ़ॉर्म के "Dolby Atmos/स्पेशियल ऑडियो" सेक्शन में जाकर अपने मिक्स के Dolby Atmos वर्शन को आप जोड़ सकते हैं। किसी रिलीज़ में एक Dolby Atmos फ़ाइल जोड़ने में $26.99/ट्रैक का खर्च आता है, और सपोर्टेड डिवाइसों पर सुने जाने पर Dolby Atmos मिक्स Apple Music, Tidal, और Amazon पर उपलब्ध हो जाता है।
प्लीज़ ध्यान दें कि अपलोड हो जाने के बाद किसी रिलीज़ के लिए Dolby Atmos फ़ाइलें ऐड नहीं की जा सकतीं। अपनी स्टीरियो मिक्स और अपनी Dolby Atmos मिक्स को एक साथ अपलोड करना सबसे ठीक रहता है।
इस आर्टिकल को पढ़कर आप जान सकते हैं कि आप अपने ट्रैक का Dolby Atmos वर्शन कैसे बना सकते हैं और यहाँ क्लिक करके आप Apple की ऑडियो एसेट गाइड को देख सकते हैं।
Dolby Atmos की ज़रूरी शर्तें
DistroKid पर अपलोड की गईं सभी Dolby Atmos फ़ाइलों को इन कसौटियों पर खरे उतरना चाहिए:
- BWF ADM फ़ाइल टाइप।
- 24fps टाइमकोड।
- 48kHz वाला 24-bit LPCM ऑडियो।
- डिलीवर की जाने वाली सभी फ़ाइलों को ओरिजिनल स्टीरियो रेफ़रेंस मास्टर्स की कसौटियों पर खरे उतरकर उनसे सिंक किया जाना चाहिए।
- स्टीरियो और Dolby Atmos फ़ाइलों को एक ही अवधि का होना चाहिए।
- ITU-R BS. 1770-4 के अनुसार मापी गई टारगेट लाउडनेस वैल्यू को -18 LKFS से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।
- ट्रू पीक लेवल को ITU-R BS. 1770-4 के अनुसार मापे गए -1 dB TP से ज़्यादा नहीं होना चाहिए।
अपलोड के समय आपकी ऑडियो फ़ाइल को हम इन कसौटियों पर तोलकर देखेंगे। अगर आपकी फ़ाइल इन कसौटियों पर खरी नहीं उतरती, तो उसे डिलीवर नहीं किया जाएगा और आपके कोई पैसे भी नहीं कटेंगे।
Sign Up