Deezer पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल क्लेम करने के लिए सबसे पहले तो आपको http://creators.deezer.com पर जाकर Deezer for Creators का एक्सेस पाना होगा। उसके बाद, साइन-अप करके आप अपनी प्रोफ़ाइल को पूरा कर सकते हैं।
Deezer for Creators का एक्सेस पाकर आप अपनी प्रोफ़ाइल इमेज, बायो, सोशल मीडिया लिंक्स, और बाकी चीज़ों को एडिट कर पाएँगे।
और जानने के लिए Deezer के इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://creatorsupport.deezer.com/hc/en-us/articles/6328093844893
Deezer for Creators का एक्सेस पाना
Deezer पर अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल को एडिट करने के लिए Deezer for Creators को कैसे एक्सेस किया जा सकता है:
- https://creators.deezer.com/
- SIGN UP को सिलेक्ट कर लें।
- "Select your role" स्क्रीन पर "An artist" को सिलेक्ट कर लें।
- अपना नाम और ईमेल एड्रेस डाल दें।
-
CREATE MY ACCOUNT को सिलेक्ट कर लें।
- आपको एक कन्फ़र्मेशन ईमेल आ जाएगा। - ईमेल में जाकर ACTIVATE MY ACCOUNT को सिलेक्ट कर लें।
- कोई पासवर्ड एंटर करके पासवर्ड कन्फ़र्म करने वाले फ़ील्ड में उसे दोबारा एंटर कर दें।
- CREATE A PASSWORD को सिलेक्ट कर लें।
- अपनी लॉग-इन जानकारी के साथ लॉग-इन कर लें।
- NEW REQUEST को सिलेक्ट कर लें।
- आर्टिस्ट नेम फ़ील्ड में अपना आर्टिस्ट नेम डालकर उसे लिस्ट से सिलेक्ट कर लें।
- UPC फ़ील्ड में अपनी किसी रिलीज़ का UPC नंबर डाल दें।
- अपने DistroKid अकाउंट में आपको अपनी रिलीज़ का UPC अपनी एल्बम पेज के दाईं तरफ़ मौजूद आर्टवर्क के ठीक नीचे दिखाई दे जाएगा। वहाँ "DK UPC" लिखा होगा। - CONTINUE को सिलेक्ट कर लें।
- अपनी सोशल मीडिया जानकरी एंटर कर दें। आप जितनी ज़्यादा जानकारी देंगे, Deezer के लिए आपकी रिक्वेस्ट को मान्यता देना उतना ही आसान होगा।
- SEND REQUEST को सिलेक्ट कर लें।
ध्यान दें कि सबमिट हो जाने के बाद आपकी Deezer for Creators रिक्वेस्ट के Deezer के रिव्यु को लेकर DistroKid आपकी कोई मदद नहीं कर पाएगा। उनके विशेष प्रोफ़ाइल विवरण को ध्यान से पढ़ना न भूलें।
Sign Up