अगर आपके TikTok अकाउंट को किसी बिज़नेस अकाउंट के तौर पर सेट-अप किया गया है, तो अपने वीडियो में आप म्यूज़िक या साउंड क्लिप्स का इस्तेमाल नहीं कर पाएँगे। TikTok ऐप में "Manage Account" सेटिंग्स के ज़रिए आप किसी पर्सनल अकाउंट में स्विच कर सकते हैं। TikTok पर पर्सनल vs. बिज़नेस अकाउंट के बारे में और जानने के लिए इस आर्टिकल को पढ़कर देखें: https://support.tiktok.com/hi/using-tiktok/growing-your-audience/switching-to-a-creator-or-business-account
अपनी रिलीज़ को TikTok साउंड लाइब्रेरी से चुनने की बजाय एक ओरिजिनल साउंड के तौर पर अपलोड करने से आपका वीडियो म्यूट हो जाएगा। TikTok की साउंड लाइब्रेरी के ज़रिए गाने को अपने वीडियो में डालना TikTok पर अपने म्यूज़िक के इस्तेमाल का सबसे बेहतरीन तरीका होता है।
Sign Up