जी हाँ!
Kuack Media कैरेबियन और लैटिन अमेरिका में मौजूद ब्रैंड्स और कंटेंट प्रोवाइडरों के लिए उपलब्ध एक म्यूज़िक और वीडियो सेवा है। Virgin और Digicel समेत जाने-माने कैरियर 20 करोड़ से ज़्यादा सब्सक्राइबरों तक पहुँच रखने वाली ब्रैंडेड स्ट्रीमिंग ऐप्स को पावर करने के लिए उसकी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं।
उनकी कुछ ब्रैंडेड स्ट्रीमिंग ऐप्स में शामिल हैं:
- d’Music - लैटिन अमेरिका और कैरेबियन के 32 क्षेत्रों में Digicel मोबाइल डिवाइसों पर उपलब्ध
- Lola Music - कोलंबिया में Virgin मोबाइल फ़ोन्स पर उपलब्ध
- Movistar Musica - कोलंबिया, पेरू, इक्वाडोर, उरुग्वे, चिली, मैक्सिको, और स्पेन में Telefonica Internacional SA के माध्यम से उपलब्ध
अपनी रचनाओं को Kuack Media में डिस्ट्रीब्यूट करने के लिए बस यह सुनिश्चित कर लें कि अपलोड फ़ॉर्म में आपने उसका चयन किया हुआ है।
अपनी मौजूदा रिलीज़ को Kuack Media में डालने के लिए अपने एल्बम डैशबोर्ड में जाकर नीचे आधे रास्ते तक स्क्रॉल करते-करते उन स्टोर्स/लिंक्स तक चले जाएँ, जहाँ आपकी रिलीज़ फ़िलहाल मौजूद हैं। उसके बाद, "और स्टोर्स में डालो" पर क्लिक कर दें। वहाँ से, "Kuack Media" को सिलेक्ट करके "जोड़ें" पर क्लिक कर दें।
Sign Up