अगर आपको अपने "Spotify for Artists" अकाउंट के म्यूज़िक टैब में कोई रिलीज़ "Upcoming" के तहत दिखाई पड़ती है, तो अब Spotify ऐसी ग़लत रिलीज़ को रिपोर्ट करने का एक तरीका ऑफ़र करता है, जिससे पहले कि वह लाइव हो जाए।
अपने "Spotify for Artists" अकाउंट के "Upcoming" म्यूज़िक से किसी भी ग़लत रिलीज़ को रिपोर्ट करने के लिए नीचे लिखे स्टेप्स को फ़ॉलो करें:
- सबसे पहले एक वेब ब्राउज़र से सपने "Spotify for Artists" अकाउंट में म्यूज़िक टैब के "Upcoming" सेक्शन पर जाओ जहाँ पर आपको अपनी आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल से जुड़ी सभी रिलीज़ दिखाई देंगी।
- जिस अप्कमिंग रिलीज़ को रिपोर्ट करना हो, उसके बगल में बने कॉन्टेक्स्ट मेन्यू (...) पर क्लिक करो।
- "Report incorrect release." का ऑप्शन चुनो। इससे एक कॉन्टेंट रीलोकेशन फॉर्म खुल जायेगा जिसमें एल्बम का URI पहले से भरा हुआ होगा।
- फॉर्म के अन्दर आप एल्बम के नाम या फिर URI के ज़रिये दूसरी आने वाली रिलीज़ को भी ढूँढ सकते हैं। ध्यान रहे कि ये सर्च आपके आर्टिस्ट प्रोफ़ाइल तक सीमित होगी।
- सभी ज़रूरी डिटेल्स भरो और अपनी रिपोर्ट सबमिट कर दो। फॉर्म के ठीक से सबमिट हो जाने पर आपको एक कन्फ़र्मेशन ईमेल आ जाएगा।
Sign Up