स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर डिलीवर किए जाने से पहले DistroVid पर अपलोड किए गए सभी वीडियो को कुछ खास कसौटियों पर खरा उतरना होता है। इन कसौटियों में फ़ाइल स्पेसिफ़िकेशन्स के साथ-साथ कंटेंट स्टैंडर्ड भी आ जाते हैं।
फ़ाइल स्पेसिफ़िकेशन-संबंधी शर्तें
DistroVid वीडियोज़ के लिए फ़ाइल के प्रकार सम्बन्धी कुछ शर्तें:
- फ़ाइल का प्रकार: सिर्फ़ .mov या .mp4
- कम्प्रेशन टाइप/कोडेक: ProRes 422 या 422 HQ, MPEG-2 या H.264
- फ़ाइल का साइज़: 30 GB तक
- रिज़ॉल्यूशन 1920 x 1080 या उससे ऊपर (3840x2160 तक)
- अवधि: 30 सेकंड या उससे ज़्यादा
- वीडियो एन्कोडिंग: केवल वेरिएबल बिट रेट (VBR)
- फ़्रेम रेट 23.976, 24, 25, या 30 में से एक है (ताकि आपके वीडियो को सभी प्लेटफ़ॉर्मों पर डिस्ट्रीब्यूट किया जा सके!)
- वीडियो स्कैन टाइप: केवल प्रोग्रेसिव
- ऑडियो फ़ॉर्मेट: 44.1 kHz या उससे ऊपर, सिर्फ़ स्टीरियो
किसी 4K वीडियो फ़ाइल को अपलोड करने में कोई दिक्कत आने पर प्लीज़ H.264 कोडेक के साथ दोबारा अपलोड करके देखें। ध्यान दें कि फ़िलहाल सर्विसेस HEVC/H.265 कोडेक को इस समय नहीं लेती हैं।
वीडियो कंटेंट-संबंधी शर्तें
स्ट्रीमिंग सर्विसेस की शर्तों के तहत आपको "असली म्यूज़िक वीडियो जैसे दिखने वाले" हाई-क्वालिटी म्यूज़िक वीडियो अपलोड करने होते हैं। आमतौर पर इसका मतलब ये होता है कि शॉर्ट-फ़ॉर्म वीडियो मान्य नहीं होते। साथ ही, अनजाने में आने वाली क्वालिटी-संबंधी दिक्कतों वाले वीडियोज़ को भी सर्विसेस रिजेक्ट कर देती हैं, जैसे कि तकनीकी दिक्कतें, ऑडियो-संबंधी समस्याएँ, और सिंक न हुए वीडियो।
DistroVid पर अपलोड किए गए वीडियो कंटेंट को 100% ओरिजिनल और ट्रेडमार्क-मुक्त, ऑनलाइन उपलब्ध या फिर स्टॉक वीडियो (फिर भले ही उसमें फेरबदल ही क्यों न किए गए हों) होना चाहिए। इसमें किसी जाने-माने टीवी शो या फ़िल्म का कंटेंट भी आ जाता है।
मेडली वीडियो या एक से ज़्यादा गाने वाले म्यूज़िक वीडियो रिजेक्ट हो जाते हैं। म्यूज़िक वीडियो (इनमें लाइव वीडियो भी आ जाते हैं) में सिर्फ़ एक ही गाना होना चाहिए। इसके अलावा, कोई प्रमोशनल टीज़र, ट्रेलर, या फिर पार्शियल वर्शन बनाने के लिए काटे गए या फिर एडिट किए गए वीडियो भी एक्सेप्ट नहीं किए जाएँगे।
स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ ऐसे किसी भी वीडियो को एक्सेप्ट नहीं करेगी, जिसमें ये चीज़ें पाई जाती हों:
- वॉटरमार्क: वॉटरमार्क, लोगो, स्टैटिक टेक्स्ट/इमेज, सबटाइटल, या फिर किसी और ग्राफ़िक ओवरले वाले वीडियो को स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
- सोशल मीडिया रेफ़रेंस: URL, कॉन्टैक्ट इनफ़ॉर्मेशन, QR कोड, या सोशल मीडिया हैंडल/लोगो वाले वीडियो को स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ पर एक्सेप्ट नहीं किया जाएगा।
- ऐड्स: वीडियोज़ में स्ट्रीमिंग सर्विसेज़ रिलीज़ डेट्स, लोगो, या फिर ऐड्स को स्वीकार नहीं करती हैं। इसमें "Streaming everywhere" या फिर "Coming soon" जैसे मैसेज शामिल हैं।
- स्टिल इमेज या प्रोमो: स्ट्रीमिंग सर्विसेस पर एल्बम आर्टवर्क का स्टिल दिखाने वाले वीडियो या फिर और तरह के फ़ोटो स्लाइड शो मान्य नहीं होंगे। उस फ़ाइल को एक म्यूज़िक वीडियो होना चाहिए।
Sign Up