आपके म्यूज़िक वीडियो डिलीवर होते ही अमेरिका को छोड़कर दुनियाभर में वो Spotify पर लाइव हो जाते हैं। अमेरिका में रिलीज़ करने के लिए पहले आपके गाने की पब्लिशिंग क्लियर होनी चाहिए।
अमेरिका में वीडियो लाइव करवाने की शर्तें
अमेरिका में Spotify पर आपका वीडियो लाइव होने के लिए आपको इन दो कसौटियों पर खरा उतरना होगा:
- MLC रजिस्ट्रेशन: Spotify पर मौजूद समूचे वीडियो कंटेंट की तरह, आपकी कंपोज़िशन पूरी तरह से MLC के साथ रेजिस्टर्ड होनी चाहिए (100% शेयर)। ध्यान रखें कि हर संबंधित पब्लिशर की रेजिस्ट्रेशन भी पूरी होनी चाहिए।
- HFA ऑप्ट-इन: गाने के हर पब्लिशर को Harry Fox Agency (HFA) के ज़रिए Spotify के ऑडियोविशुअल लाइसेंस में ऑप्ट-इन किया होना चाहिए।
अपनी पब्लिशिंग को क्लियर कैसे करवाएँ
- अगर आपका कोई पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर है, तो उनसे संपर्क करें। वो सब कुछ संभाल लेंगे।
- अगर आपका कोई पब्लिशिंग एडमिनिस्ट्रेटर नहीं है, तो HFA की एफ़िलिएट पब्लिशर्स सर्विस से भी आपको क्लीयरेंस मिल सकती है।
सभी शर्तों के साथ क्लीयरेंस मिलने के बाद आपके DistroVid अपलोड्स अपने आप ही अमेरिका में लाइव हो जाएँगे।
Sign Up